मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 73.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुद्रा बाजार के जानकारों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजार में नरम रुख और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोर रूख के साथ 73.10 के स्तर पर खुला और उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के अंत में 73.03 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 72.87 से 16 पैसे की गिरावट के दर्शाता है। दिन के कारोबार में रुपये ने 72.90 के ऊपरी स्तर और 73.13 के निचले स्तर को देखा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को आरबीआई के नकदी बढ़ाने के उपायों के चलते रुपया 73 पैसे की मजबूती के साथ 72.87 पर बंद हुआ था।
यह खबर भी पढ़े: क्या आपको भी काटते हैं औरों से ज्यादा मच्छर? तो हो सकता हैं ये कारण
यह खबर भी पढ़े: इन धांसू फीचर्स संग लॉन्च हुआ Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन, जानिए कीमत
