coronavirus outbreak today 2-september newsupdates world cases novel corona covid-19 | इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी संक्रमित; थाइलैंड में 100 दिन से घरेलू संक्रमण का एक भी मामला नहीं; दुनिया में 2.60 करोड़ केस

2 घंटे पहले

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी बुधवार को संक्रमित मिलने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। -फाइल फोटो

  • दुनिया में 8.60 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.81 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 62 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.88 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 60 लाख 47 हजार 549 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 82 लाख 94 हजार 226 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 63 हजार 661 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 89 हजार 663 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी संक्रमित मिले हैं। उनके स्टाफ ने बुधवार को बताया कि 83 साल के सिल्वियो फिलहाल आइसोलेशन में हैं और अपने घर से ही काम करेंगे। वे ठीक होने के बाद अपनी पार्टी फोर्जा इटालिया के चुनाव प्रचार जारी रखेंगे। इटली में सितम्बर में लोकल चुनाव होने वाले हैं। देश में अब तक 2 लाख 71 हजार 515 मामले सामने आए हैं और 35 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

थाइलैंड में 100 दिन से घरेलू संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद म्यांमार से सटी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिससे पड़ोसी देश से कोई संक्रमित नहीं पहुंच सके। प्रधानमंत्री प्रयुत्त चान-ओचा ने देश के लिए इसे एक उपलब्धि बताया है। देश में अब तक 3 हजार 425 मामले सामने आए हैं और 58 मौतें हुई हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 62,72,257 1,89,279 35,06,751
ब्राजील 39,61,502 1,22,941 31,59,096
भारत 38,26,387 67,183 29,50,122
रूस 10,05,000 17,414 8,21,169
पेरू 6,57,129 28,068 4,71,599
साउथ अफ्रीका 6,28,259 14,263 5,49,993
कोलंबिया 6,24,069 20,052 4,69,557
मैक्सिको 6,06,036 65,241 4,21,373
स्पेन 4,79,554 29,194 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,28,239 8,919 3,08,376

इटली के डॉक्टरों की चेतावनी

​​​​​​​

अपडेट्स…

  • हॉन्गकॉन्ग ने कोरोना के चलते लगे प्रतिबंधों में और ज्यादा छूट दी है। यहां अब रात 10 बजे तक रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। जिम, मसाज पार्लर, स्पोर्ट्स ग्राउंड भी खोले जाएंगे। मंगलवार को यहां लोकल ट्रांसमिशन के नौ मामले आए।
  • स्कॉटलैंड और वेल्स ने ग्रीस से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी किया है। यहां ग्रीस से आने वाले कई यात्री संक्रमित पाए गए थे।
  • इटली के वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज को वायरस को दूर करने में कम से कम एक महीना लगता है। इसलिए पॉजिटिव आने के एक महीने बाद ही दोबारा टेस्ट कराना चाहिए। इटली के मोडेना एंड रेजियो एमिलिया यूनिवर्सिटी के डॉ. फ्रांसिस्को वेंतुरेली और उनके साथियों ने 1162 मरीजों पर अध्ययन किया है। इसमें यह बात सामने आई है।

ब्राजील: फुटबॉलर नेमार जूनियर संक्रमित

ब्राजील के फुटबॉल नेमार जूनियर संक्रमित मिले हैं। नेमार के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन ने बुधवार को कहा कि क्लब के तीन खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन नेमार जूनियर के नाम का खुलासा नही किया है। हालांकि, स्थानीय मीडिया में उनके संक्रमित होने की खबरें सामने आई है। वे आखिरी बार पिछले महीने यूईएफए चैंपियन्स लीग में खेलते नजर आए थे।

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार का यह फोटो पिछले महीने का है। वे 23 अगस्त को तुर्की के इस्तांबुल में यूईएफए चैंपियन्स के फाइनल मैच में खेलने से पहले मास्क पहने नजर आए थे।

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार का यह फोटो पिछले महीने का है। वे 23 अगस्त को तुर्की के इस्तांबुल में यूईएफए चैंपियन्स के फाइनल मैच में खेलने से पहले मास्क पहने नजर आए थे।

पोप फ्रांसिस 6 महीने बाद नजर आए

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस 6 महीने में पहली बार बुधवार वेटिकन सिटी के अपोस्टोलिक पैलेस में सामने आए। उन्होंने एक दिन पहले लेबनान में मारे गए लोगों के लिए प्रेयर और फास्टिंग करने का ऐलान किया था। लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पहली बार वे सार्वजनिक तौर पर नजर आए। करीब 500 विजिटर्स को पैलेस में आने की इजाजत दी गई थी। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिठाया गया था।

पोप फ्रासिंस बुधवार को वेटिकन सिटी में अपने घर के बाहर नजर आए। उनसे मिलने आए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाया गया था।

पोप फ्रासिंस बुधवार को वेटिकन सिटी में अपने घर के बाहर नजर आए। उनसे मिलने आए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाया गया था।

साउथ कोरिया: चर्च से संक्रमण फैलने पर पादरी ने माफी मांगी
साउथ कोरिया के एक चर्च से कोरोना फैलने पर पादरी ने माफी मांगी है। सारंग-जील चर्च के पादरी ने जुन क्वांग-हून की 16 दिन बाद अस्पताल से छुट्‌टी हुई है, वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। देश में कोरोना की दूसरी लहर इसी चर्च से फैली थी। अगस्त में लेकर अब तक यहां से जुड़े 1083 लोग संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक संक्रमण के 20 हजार 449 मामले सामने आए हैं और 326 लोगों की मौत हुई है।

सारंग-जील चर्च के पादरी ने जुन क्वांग-हून ने चर्च से कोरोना फैलने पर खेद जताया है।

सारंग-जील चर्च के पादरी ने जुन क्वांग-हून ने चर्च से कोरोना फैलने पर खेद जताया है।

कोलंबिया: लॉकडाउन खत्म
कोलंबिया में कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में ढील दी गई है। यहां अब हवाई यात्रा, इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट और गैर-जरूरी कामों के लिए भी लोग निकल सकते हैं। देश में 24 घंटे में 8901 मामले आए और 389 लोगों की मौत हुई। यहां अभी तक 6.24 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा की जान चा चुकी है। कोलंबिया लैटिन अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित तीसरा देश है। इससे आगे सिर्फ ब्राजील और पेरू हैं।

कोलंबिया के शिया में एक रेस्टोरेंट में कस्टमर और वेटर फेस शील्ड और मास्क पहने नजर आए। देश में हाल ही में लॉकडाउन में ढील दी गई है।

कोलंबिया के शिया में एक रेस्टोरेंट में कस्टमर और वेटर फेस शील्ड और मास्क पहने नजर आए। देश में हाल ही में लॉकडाउन में ढील दी गई है।

नेपाल: कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू
नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राजधानी काठमांडू समेत 12 जिलों मे कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। इन 12 जिलों में 73% एक्टिव केस हैं। ये जिले मोरांग, सुनसरी, धनुसा, महोतरी, परसा, बारा, रौतहत, सरलही, काठमांडू, ललितपुर, चितव और रूपनदेहि हैं। ये सभी हॉटस्पाट बन चुके हैं। नेपाल में अब तक 40 हजार 529 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 239 लोगों की मौत हो चुकी है।

लोगों को जागरूक करने के लिए काठमांडू में एक मेडिकल स्टोर के बाहर पुतले को पीपीई किट पहनाई गई।- फाइल फोटो

लोगों को जागरूक करने के लिए काठमांडू में एक मेडिकल स्टोर के बाहर पुतले को पीपीई किट पहनाई गई।- फाइल फोटो

इजराइल: 1942 नए मामले आए
इजराइल में मंगलवार को कोरोना के 1942 नए मामले आए और 18 की जान गई। देश में अब तक 1 लाख 18 हजार 538 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 957 लोगों की जान जा चुकी है। देश में गंभीर मरीजों की संख्या 414 बची है और 860 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Amitabh Bachchan’s granddaughter Navya Naveli Nanada shares her struggle with anxiety  : Bollywood News

Wed Sep 2 , 2020
After having completed her graduation, Amitabh Bachchan’s granddaughter Navya Naveli Nanda is working on normalising the conversation around mental health through her organization Aara Health. On Tuesday, the organisation through their official handle on Instagram shared a video where Navya talks about her own struggle with anxiety and how she […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts