97-year-old Dilip Kumar dont know his two brothers left the world, wife Saira said – kept him away from the disturbing news | 97 साल के दिलीप कुमार जानते ही नहीं भाई दुनिया छोड़ गए, पत्नी सायरा बोलीं- उन्हें परेशान करने वाली खबरों से दूर रखा है

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

13 दिन के अंदर दिलीप कुमार के दो छोटे भाई कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गए। त्रासदी देखिए, इस बात से दिलीप कुमार अनजान हैं। वजह भी सही है- 97 साल की उम्र वाले दिलीप साहब को इस तरह की खबरें देकर उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया जा सकता। यह बात खुद सायरा बानो ने कुबूल की है। इतना ही नहीं सायरा ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमण के कारण हॉस्पिटल में थे, तब भी दिलीप साहब को नहीं बताया था, क्योंकि बिग बी को वे बहुत पसंद करते हैं।

भतीजों ने किया सुपुर्दे खाक

एहसान खान के फ्यूनरल के बारे में सायरा बानो ने बताया कि साहब के भतीजे इमरान और अयूब ने उन्हें सुपुर्दे-खाक किया। सायरा कहती हैं कि हमने सोचा था कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे क्योंकि 15 अगस्त के बाद से वे 2 हफ्ते से ज्यादा समय से हॉस्पिटल में ही थे। उनका ऑक्सीजन लेवल भी स्थिर हो गया था, लेकिन निधन से एक दिन पहले रात में उनकी हालत बेहद बिगड़ गई।

21 अगस्त को असलम का हुआ था निधन

21 अगस्त को असलम खान का इंतकाल हुआ था। वे 88 साल के थे। दोनों भाइयों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर ने उनके इंतकाल की पुष्टि की। एहसान खान और असलम खान अपनी बहन फरीदा (जो पहले यूएस में रहती थीं) के साथ रहते थे। इसलिए दिलीप कुमार और सायरा को कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं था।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

tarakeswar temple: স্বাস্থ্যবিধি মেনে দীর্ঘ ৫ মাস পর খুলল তারকেশ্বর মন্দির, গর্ভগৃহে প্রবেশ নিষিদ্ধ ভক্তদের! - tarakeswar temple in hooghly is reopening for devotees on friday

Fri Sep 4 , 2020
হাইলাইটস আনলক ফোরে খুলে গেল হুগলির তারকেশ্বরের মন্দির। স্বাস্থ্যবিধি মেনে শুক্রবার সকাল থেকে শুরু হল পুজো। তবে, গর্ভগৃহে প্রবেশ নিষিদ্ধ বলে জানিয়েছেন মন্দির কর্তৃপক্ষ। প্রতিদিন সকাল ৬টা থেকে দুপুর ১২টা পর্যন্ত খোলা থাকবে মন্দির। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: আনলক ফোরে খুলে গেল হুগলির তারকেশ্বরের মন্দির। স্বাস্থ্যবিধি মেনে শুক্রবার সকাল থেকে […]

Breaking News

Recent Posts