Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 4 september Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19. | महामारी के चलते चीन के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का दौरा रद्द किया; न्यूजीलैंड में 3 महीने के बाद संक्रमण से पहली मौत; दुनिया में अब तक 2.65 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 4 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19.

वॉशिंगटन25 मिनट पहले

यह फोटो चीन के वुहान शहर के एक सुपरमार्केट की है। महामारी के चलते मास्क पहनकर एक महिला मछली खरीद रही है। माना जाता है कि कोरोना की शुरुआत वुहान शहर से ही हुई थी।

  • दुनिया में 8.73 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.86 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 63 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.91 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 65 लाख 2 हजार 503 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 86 लाख 84 हजार 231 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 73 हजार 805 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

कोरोनावायरस के चलते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। पाकिस्तान में चीन के राजदूत याओ जिंग ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के दौरे की अभी नई तारीख तय नहीं की गई है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। पाकिस्तान में अभी संक्रमण के 2.97 लाख मामले हैं, जबकि 6335 लोगों की मौत हो चुकी है।

न्यूजीलैंड में 28 मई के बाद शुक्रवार को कोरोना से पहली मौत हुई। न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल रहा है, जिसने संक्रमण पर काफी तेजी से लगाम लगाई है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से यहां मामले बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ऑकलैंड में भी केस बढ़े हैं, जिसके चलते पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने ऑकलैंड में सेमी लॉकडाउन की घोषणा की है। देश में अब तक 1764 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 63,35,653 1,91,060 35,75,495
ब्राजील 40,46,150 1,24,729 32,47,610
भारत 39,40,131 68,598 30,37,151
रूस 10,15,105 17,649 8,32,747
पेरू 6,70,145 29,405 4,89,886
कोलंबिया 6,41,574 20,618 4,89,151
साउथ अफ्रीका 6,33,015 14,563 5,54,887
मैक्सिको 6,16,894 66,329 4,30,287
स्पेन 4,88,513 29,234 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,51,198 9,361 3,22,461

2021 के मध्य तक वैक्सीनेशन की उम्मीद नहीं: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के खिलाफ 2021 के मध्य तक बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन की कोई उम्मीद नहीं है। वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल पर डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने जिनेवा में ब्रीफिंग के दौरान बताया कि फेज-3 में अभी और ज्यादा समय लगना चाहिए, क्योंकि हमें यह देखने की जरूरत है कि वैक्सीन वास्तव में कितनी सेफ है।

ब्राजील: हर दिन बढ़ता संक्रमितों का आंकड़ा
ब्राजील, अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित देश है। यहां मरीजों का आंकड़ा गुरुवार रात 40 लाख के पार हो गया। 24 घंटे के दौरान यहां कुल 43 हजार 773 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 834 लोगों की मौत भी हो गई।

सरकार ने कहा है कि हेल्थ मिनिस्ट्री संक्रमण रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपने बयान में माना कि स्लम एरिया में किए गए उपाय बहुत कारगर साबित नहीं हुए हैं। इनकी वजह से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है।

फ्रांस: यहां संक्रमण का दूसरा दौर

फ्रांस यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा दूसरी लहर से परेशान है। यहां गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों ने कहा- हमारा फोकस अब उन क्लस्टर्स पर है, जहां पहले और दूसरे दौर में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इन इलाकों की पहचान की जा रही है। सरकार इन इलाकों में आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगा सकती है। हालांकि, फ्रांस में कई जगह लोग सरकार के प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन से संक्रमण रोकने में मदद नहीं मिली।

पैटिन्सन पॉजिटिव
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रॉबर्ट के पॉजिटिव होने की वजह से फिलहाल, बैटमैन का प्रोडक्शन रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेता को काफी थकान और शरीर में दर्द महसूस हो रहा था। इसके बाद उनका टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट गुरुवार रात पॉजिटिव आई। इसके पहले द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन पॉजिटिव हुए थे। कल उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी।

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके मैनेजर के मुताबिक, फिलहाल रॉबर्ट की सेहत ठीक है। (फाइल)

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके मैनेजर के मुताबिक, फिलहाल रॉबर्ट की सेहत ठीक है। (फाइल)

अमेरिका : वैक्सीन की तैयारी
अमेरिकी नागरिकों के लिए खुशखबरी है। यहां हेल्थ मिनिस्ट्री ने अक्टूबर में वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। संघीय अधिकारियों की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें राज्यों से कहा गया है कि वे अपने यहां वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर लें।

आदेश के मुताबिक, सबसे पहले वैक्सीन उन लोगों को लगाया जाएगा जिनको कोरोना संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है। इसके बाद यह दूसरे लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

ब्रुकलिन के एक अस्पताल के बाहर मौजूद हेल्थ वर्कर्स। अमेरिका ने अक्टूबर में वैक्सीन लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्यों को आदेश भी जारी किए गए हैं। (फाइल)

ब्रुकलिन के एक अस्पताल के बाहर मौजूद हेल्थ वर्कर्स। अमेरिका ने अक्टूबर में वैक्सीन लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्यों को आदेश भी जारी किए गए हैं। (फाइल)

मैक्सिको : सबसे ज्यादा हेल्थ वर्कर्स की मौत
मैक्सिको में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू कर दिया है। इसमें भी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा चेक पॉइंट बनाए गए हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट ने मैक्सिको की चिंता बढ़ा दी। इसमें कहा गया है कि दुनिया में सबसे ज्यादा हेल्थ वर्कर्स की मौत मैक्सिको में हुई। इसके मुताबिक अब तक 1320 हैल्थ वर्कर्स संक्रमण की वजह से जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में 1077 और ब्रिटेन में 649 हेल्थ वर्कर्स की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NCB Arrest Showik Chakraborty | মাদককাণ্ডে গ্রেফতার করা হল রিয়ার ভাই সৌভিক চক্রবর্তীকে

Fri Sep 4 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: মাদককাণ্ডে গ্রেফতার করা হল রিয়ার ভাই সৌভিক চক্রবর্তীকে। গ্রেফতার করা হয়েছে স্যামুয়েল মিরান্ডাকেও। শনিবার ডাকা হতে পারে রিয়া চক্রবর্তীকেও। তবে রিয়ার ফোন এই মুহূর্তে বন্ধ আসছে বলে খবর। বিস্তারিত আসছি… Source link

You May Like

Breaking News

Recent Posts