England vs Australia 1st T20 Live | Eng Vs Aus Southampton First T20 Cricket Score Live Updates: Eoin Morgan VS Aaron Finch | इंग्लैंड 2 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की, आर्चर और राशिद को 2-2 विकेट

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • England Vs Australia 1st T20 Live | Eng Vs Aus Southampton First T20 Cricket Score Live Updates: Eoin Morgan VS Aaron Finch

लंदन37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (बीच में) ने दो विकेट लिए।

  • इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 162 रन बनाए, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 160 रन बनाए
  • एरॉन फिंच ने 46 रन बनाए, वे कोहली के बाद सबसे कम 62 पारियों में 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • दोनों देशों के बीच अब तक 16 टी-20 हुए हैं, इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 और इंग्लैंड ने 6 जीते हैं

इंग्लैंड ने तीन टी-20 की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। जीत के लिए मिले 163 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को साउथैंप्टन में ही खेला जाएगा।

इससे पहले एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। फिंच 46 और वॉर्नर 58 रन बनाकर आउट हुए। फिंच ने टी-20 में अपने 2 हजार रन भी पूरे किए। उन्होंने 62 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। वे भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद टी-20 में सबसे तेजी से 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 56 पारी में 2 हजार रन पूरे किए थे। फिंच से पहले डेविड वॉर्नर भी टी-20 में 2 हजार रन बना चुके हैं। उन्होंने 73 पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वॉर्नर की टी-20 में 19वीं फिफ्टी

वॉर्नर और कप्तान एरॉन फिंच ने पावरप्ले में 55 रन जोड़े। वॉर्नर ने भी अर्धशतक लगाया। यह टी-20 मेें उनका 19वीं अर्धशतक है। इस फॉर्मेट में सिर्फ विराट कोहली (24) और रोहित शर्मा (21) के ही उनसे ज्यादा अर्धशतक हैं।

टी-20 में सबसे तेजी से 2 हजार रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ी देश पारी
विराट कोहली भारत 56
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 62
ब्रेंडन मैक्कुलम न्यूजीलैंड 66
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 68
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 72

मलान की सातवीं फिफ्टी

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। मलान ने अपनी इस पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 14 पारियों में सातवीं बार टी-20 में पचास से ज्यादा रन बनाए। वे इस फॉर्मेट में एक शतक भी लगा चुके हैं।

उनके अलावा जोस बटलर ने भी 29 गेंद पर 44 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई इंग्लिश बल्लेबाज नहीं चला। कप्तान इयोन मोर्गन ने 5, मोइन अली ने 2, जॉनी बेयरस्टो और टॉम बेंटन ने 8-8 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के तीन गेंदबाजों को दो-दो विकेट

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्टन एगर, ग्लेन मैक्सवेल और केन रिचर्डसन ने 2-2 विकेट लिए। पैट कमिंस को एक सफलता मिली। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। इंग्लैंड ने इस मैच में 4 तेज गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में मौका दिया। जोफ्रा आर्चर 13 महीने बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलेंगे। उन्होंने पिछला मैच 2019 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था। दोनों देशों के बीच 2 साल बाद टी-20 हो रहा है। 2018 में हुआ मैच इंग्लैंड जीता था।

ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड में अब तक टी-20 सीरीज नहीं जीता

इस साल टी-20 रैंकिंग में पहली बार टॉप पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया अब तक इंग्लैंड में कोई टी-20 सीरीज नहीं जीता है। उसके पास दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड को उसी के घर में हराने का मौका है। दोनों देशों के बीच इंग्लैंड में अब तक 5 टी-20 सीरीज हुईं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 3 में हारा और 2 ड्रॉ रहीं।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 11 में से 9 टी-20 जीते
ऑस्ट्रेलिया इस साल पहली बार टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा है। उसने पिछले 11 में से 9 टी-20 जीते हैं। पिछले साल उसने श्रीलंका और पाकिस्तान को अपने घर में हराया था, जबकि इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में शिकस्त दी थी। उधर, इंग्लैंड ने मार्च 2019 से अब तक 15 टी-20 खेले हैं। इसमें उसे 9 में जीत, जबकि 4 में हार मिली। एक मुकाबला टाई, तो एक बेनतीजा रहा।

हेड टु हेड
दोनों देशों के बीच अब तक 16 टी-20 हुए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 और इंग्लैंड ने 6 जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में भी ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां 6 टी-20 खेले हैं। इसमें उसे सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि 4 मैच हारा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 8 टी-20 सीरीज हुई है। इसमें से तीन इंग्लैंड और दो ऑस्ट्रेलिया जीता है, जबकि तीन सीरीज ड्रॉ रही।

स्कोरकार्ड: इंग्लैंड

खिलाड़ी रन बॉल 4s 6s
जोस बटलर कै कमिंस बो. एगर 44 29 5 2
जॉनी बेयरस्टो कै स्टार्क बो. कमिंस 8 7 1 0
डेविड मलान कै स्मिथ बो.रिचर्डसन 66 43 5 3
टॉम बेंटन कै फिंच बो.एगर 8 10 1 0
इयोन मोर्गन कै स्मिथ बो.मैक्सवेल 5 3 1 0
मोइन अली कै जांपा बो.मैक्सवेल 2 6 0 0
टॉम करन कै एगर बो.रिचर्डसन 6 10 0 0
क्रिस जॉर्डन नाबाद 14 8 1 0
आदिल राशिद नाबाद 1 4 0 0

रन: 162/7, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 8

विकेट पतन: 43/1, 64/2, 74/3, 91/4, 108/5, 124/6, 147/7

गेंदबाजी: मिशेल स्टार्क: 3-0-30-0, एश्टन एगर: 4-0-32-2, पैट कमिंस:3-0-24-1, केन रिचर्डसन: 3-0-13-2, एडम जांपा: 4-0-47-0, ग्लेन मैक्सवेल: 3-0-14-2

स्कोरकार्ड: ऑस्ट्रेलिया

खिलाड़ी रन बॉल 4s 6s
डेविड वॉर्नर बो.आर्चर 58 47 4 0
एरॉन फिंच कै जॉर्डन बो.आर्चर 46 32 7 1
स्टीव स्मिथ कै बेयरस्टो बो.राशिद 18 11 2 1
ग्लेन मैक्सवेल कै मोर्गन बो.राशिद 1 2 0 0
मार्कस स्टोइनिस नाबाद 1 2 0 0
एलेक्स कैरी नाबाद 1 2 0 0

रन: 129/4, ओवर: 16, एक्स्ट्रा: 28

विकेट का पतन: 98/1, 124/2,127/3, 129/4

गेंदबाजी: जोफ्रा आर्चर: 4-0-33-2, मार्क वुड: 1-0-11-0, क्रिस जॉर्डन: 2-0-19-0, टॉम करन: 2-0-14-0, आदिल राशिद: 4-0-29-2, मोइन अली: 1-0-9-0

दोनों टीमें

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर(विकेटकीपर), डेविड मलान, टॉम बेंटन, इयोन मोर्गन, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल राशिद।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन और एडम जांपा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

আমফানে ক্ষতিগ্রস্ত সিঙ্গল স্ক্রিন সিনেমা হলগুলিকে ২ লক্ষ টাকা ক্ষতিপূরণ দেবে রাজ্য

Fri Sep 4 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : আমফানে ক্ষতিগ্রস্ত সিঙ্গল স্ক্রিন সিনেমা হল মালিকদের ২ লক্ষ টাকা করে ক্ষতিপূরণ দেবে রাজ্য সরকার। তুলনামূলকভাবে কম ক্ষতিগ্রস্ত হল মালিকদের ১ লক্ষ টাকা করে ক্ষতিপূরণ দেওয়া হবে। শুক্রবার রাজ্য সরকারের পক্ষ থেকেই এ খবর জানানো হয়েছে। রাজ্য সরকারের পক্ষ থেকে জানানো হয়েছে, সিনেমা হল মেরামতির জন্য মালিকরা […]

Breaking News

Recent Posts