Saudi Arabia Hajj 2020 Latest News Updates | Saudi Arabia Hajj Ministry Banned International Islamic Pilgrimage Visitors | सऊदी सरकार का ऐलान- हमारे मुल्क के लोग ही हज यात्रा कर पाएंगे; भारत के 2.3 लाख जायरीनों का पूरा पैसा उनके अकाउंट में ट्रांसफर होगा

  • सऊदी अरब के हज मामलों के मंत्री ने कहा- संक्रमण के चलते इस साल सीमित संख्या में ही लोगों को यात्रा की इजाजत दी जाएगी
  • हज मंत्रालय के मुताबिक- विदेशियों को रोके जाने का फैसला कई देशों में बढ़ते संक्रमण के कारण लिया गया है

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 03:19 PM IST

अबू धाबी/नई दिल्ली. कोरोनावायरस महामारी के बीच सऊदी अरब में इस साल हज यात्रा होगी, लेकिन नियम में बदलाव किया गया है। इस बार केवल सऊदी में रहने वाले लोग ही यात्रा कर सकेंगे। विदेशियों को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सीमित संख्या में ही लोगों को हज करने की अनुमति मिलेगी। सऊदी सरकार के इस फैसले के बाद भारत 2.3 लाख जायरीनों का पूरा पैसा उनके अकाउंट में ट्रांसफर करेगा। इस साल 28 जुलाई से 2 अगस्त तक हज यात्रा होनी थी।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बार भारत हज यात्रियों को सऊदी नहीं भेजा जाएगा। इस बार 2.3 लाख जायरीन सऊदी जाने वाले थे। उनका पूरा पैसा अकाउंट में वापस आ जाएगा।’’

7 सवाल-जवाब में समझें पूरा मामला

हज में भारत का कोटा कितना है?

2 लाख। 2018 में भारत का कोटा 1.70 लाख से बढ़ाकर 1.75 लाख किया गया था। 2019 में कोटा बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया।

पिछले साल भारत के कितने लोग हज यात्रा पर गए थे?

2019 में 2 लाख लोगों ने हजयात्रा की थी। 1 लाख 40 हजार यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया और 60 हजार यात्री हज ग्रुप ऑर्गनाइजर (एचजीओ) के जरिए हज यात्रा पर गए।

भारत से जायरीनों से कितनी फीस ली गई?

2 लाख रुपए। ये दो किस्त में देने होते हैं।

क्या भारत में हजयात्रियों को सब्सिडी मिलती है?

अब नहीं। 2018 में सब्सिडी खत्म की गई थी। सरकार हर हज यात्री को करीब 37 हजार रुपए देती थी।

हज यात्रा रद्द हो गई है। भारतीय जायरीनों को फीस वापस कैसे मिलेगी?

फीस ऑनलाइन ही बैंक अकाउंट से जमा करनी होती है। अब अपने आप ही अकाउंट में रिफंड हो जाएगी। कोई पैसा नहीं काटा जाएगा।

इस साल कितने लोगों के सऊदी जाने का अनुमान था?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 20 लाख लोग हज यात्रा के लिए मक्का-मदीना पहुंच सकते थे।

इससे पहले कब हज यात्रा पर ऐसा प्रतिबंध लगा?

सऊदी सरकार के मुताबिक, 1932 के बाद पहली बार हज यात्रा पर ऐसा प्रतिबंध लगाया गया है। इससे पहले युद्ध और छुआछुत की बीमारियों के कारण यात्रा रद्द किया गया था। 

पिछले साल दुनियाभर से कितने लोग हज के लिए गए थे?

पिछले साल करीब 25 लाख यात्री हज पर गए थे। इनमें 18.6 लाख यात्री सऊदी से बाहर से आए थे। इंडोनेशिया से सबसे ज्यादा करीब 2.20 लाख लोग इसमें शामिल होते हैं।

हज से सऊदी अरब को कितनी आय होती है?

रिपोर्टों के मुताबिक, हज यात्रा और उमरा से सऊदी अरब हर साल करीब 1200 करोड़ डॉलर की कमाई करता है।

सऊदी में 1.61 लाख संक्रमित

सऊदी अरब में अब तक संक्रमण के 1.61 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1.05 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1307 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले हफ्ते ही यहां लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Covid-19: Visva-Bharati university exams postponed - education

Tue Jun 23 , 2020
The Visva-Bharati University on Monday decided to postpone all examinations till further orders due to the COVID-19 pandemic, a notification said. The decision was taken at a meeting attended by heads of different ‘bhavanas’ (departments), under the Santiniketan-based central university, and vice-chancellor Prof Bidyut Chakraborty. “The university examinations (all semesters), […]

Breaking News

Recent Posts