Indian Army rescues three Chinese nationals in north Sikkim, provides food, oxygen | सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना ने बचाई 3 चीनी नागरिकों की जान, ऐसे की मदद

नई दिल्लीः LAC पर भारत और चीन की तनातनी के बीच इंडियन आर्मी (Indian Army) ड्रैगन के प्रति मानवता का रवैया दिखाया है. जी हां, हमारी आर्मी ने बार-बार LAC का उल्लघंन करने वाले चीन के 3 नागरिकों के प्रति दरियादिली दिखाई है और मुश्किल हालात में उनकी जान बचाई है. दरअसल, चीन के 3 नागरिक सिक्किम के पठारी इलाके ( Sikkim’s plateau area) यानी बर्फीली पहाड़ियों में कहीं भटक गए थे.

इंडियन आर्मी को जैसे ही इनके बारे में मालूम चला, तुरंत रेस्क्यू कर चीनी नागरिकों की जान बचाई है. आर्मी की रेस्क्यू टीम ने इन नागरिकों का मेडिकल टेस्ट भी करवाया. चीनी नागरिक बुधवार (3 सितंबर) को 17,500 फीट की ऊंचाई पर रास्ता भटक गए थे. 

आर्मी की रेस्क्यू टीम ने बताया कि बर्फीली पहाड़ियों में भटके नागरिकों के पास न तो राशन पानी था और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े थे. इतना ही नहीं इनका ऑक्सीजन स्टॉक भी खत्म हो चुका था. इसी बीच सेना के लोगों की इन पर नजरें गई और फिर इन्हें खाना, ऑक्सीजन, गर्म कपड़े दिए और इलाज भी कराया. बाद में सेना के जवान इन भटके राहगीरों को सही रास्ते पर छोड़कर भी आए. आर्मी ने अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट @adgpi पर इस संबंधित खुद जानकारी दी है और कैप्शन में लिखा, ‘मानवता सर्वोपरि.’

 

 

बता दें कि भारतीय सेना (indian Army) ने चीनी नागरिकों को मदद के ये हाथ तब बढ़ाए हैं जब शनिवार (5 सितंबर) को अरुणाचल प्रदेश से खबर आई कि चीन की सेना ने बॉर्डर से 5 भारतीय सैनिकों का अपहरण कर लिया है. अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया कि चीनी की सेना ने बॉर्डर से 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया है. इन हालातों में सेना ने सिक्किम में शून्य से नीचे के तापमान की हाड़ कंपाती ठंड में चीन के भटके 3 नागरिकों की तहे दिल से मदद की है. हालांकि भारतीय सैनिकों के इस व्यवहार पर चीनी सैनिकों ने आभार जताया है. यकीनन भारतीय थल सेना ने यह नेक काम काबिले तारीफ है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Special trains: ১২ সেপ্টেম্বর থেকে চলবে আরও ৮০ স্পেশ্যাল ট্রেন, যা জানা প্রয়োজন... - indian railways to run 40 pairs new special trains from september 12

Sat Sep 5 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: যাত্রীদের স্বার্থে আরও ৪০ জোড়া বিশেষ ট্রেন (৮০টি ট্রেন) চালানোর সিদ্ধান্ত নিয়েছে ভারতীয় রেল। আগামী ১২ সেপ্টেম্বর থেকে নতুন এই বিশেষ ট্রেনগুলি চলাচল করবে। শনিবার এমনই জানিয়েছেন রেল বোর্ডের চেয়ারম্যান বিনোদ কুমার যাদব। আগামী ১০ সেপ্টেম্বর থেকে এই সমস্ত নতুন স্পেশ্যাল ট্রেনের টিকিট বুকিং শুরু হবে […]

Breaking News

Recent Posts