US Shooting: 2 killed, 14 injured in NY shooting news and updates | न्यूयॉर्क में बैकयार्ड पार्टी में गोलीबारी; 2 लोगों की मौत, 14 लोग घायल

न्यूयॉर्क7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद 911 पर कॉल किया गया था, जिसके बाद हमें सूचना मिली।

  • पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में 18 से 22 साल के बीच की एक महिला और एक युवक की मौत हो गई
  • अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है

न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर में शनिवार को एक पार्टी में गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रमुख मार्क सिमंस के हवाले से बताया कि शूटिंग के दौरान 18 से 22 साल के बीच के एक युवक और एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पेन्सिलवेनिया एवेन्यू के 200 ब्लॉक, रोचेस्टर पब्लिक मार्केट के पास स्थित एक घर में हुई। जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें दो अलग-अलग हॉस्पिटल में ले जाया गया है। अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

911 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई

सिमंस ने कहा कि यह बैकयार्ड पार्टी थी। गोलीबारी के बाद 911 पर कॉल किया गया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना का कारण भी पता नहीं चल पाया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Himansh Kohli tests negative for COVID-19, thanks his fans for their good wishes : Bollywood News

Sat Sep 19 , 2020
Actor Himansh Kohli has tested negative for COVID-19 and has gone on a little break amidst the mountains of Uttarakhand. The actor had tested positive for Coronavirus earlier this month and was under home quarantine. He thanked his friends and fans for their good wishes. Taking to his Instagram account, […]

Breaking News

Recent Posts