Explosive recovered by CRPF at a location adjacent to Belpahari (LWE) area in Jhargram district of Bengal | WB: माओवादियों की तलाश में CRPF का कॉम्बिंग ऑपरेशन, छानबीन के दौरान मिले विस्फोटक

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के झारग्राम (Jhargram) जिले में बेलपहाड़ी (LWE) क्षेत्र से सटे एक स्थान पर सुरक्षाकर्मियों को भारी विस्फोटक बरामद हुआ है. शनिवार को इलाके में माओवादियों (Maoists) की सूचना पर सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों को ये विस्फोटक बरामद हुआ है.

सीआरपीएफ ने चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन
सीआरपीएफ के अधिाकरियों ने शुरुआती जानकारी साझा करते हुए बताया कि हमें इलाके में माओवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आज रात करीब 9 बजे सीआरपीएफ द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया था. छानबीन के दौरान कुछ सुरक्षाकर्मियों की नजर विस्फोटक जैसी चीज पर पड़ी. जिसके बाद आसपास छानबीन की गई. जिसमें सुरक्षा बल ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को खोज निकाला है.

ये भी पढ़ें:- Sushant का कुक दीपेश भी हुआ गिरफ्तार, सरकारी गवाह बनकर उगलेगा सारे राज

लंबी खामोशी के बाद फिर लौट रहे माओवादी
जानकारों के अनुसार, माओवादी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी माओवादी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है. इस बारे में रविवार सुबह विभाग द्वारा पूरी जानकारी साझा की जाएगी. बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में चार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो झारग्राम जिले के आदिवासी इलाकों में माओवादियों की वापसी की तरफ इशारा करती हैं. भले ही इन घटनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित नहीं किया हो, लेकिन प्रशासन की नींद जरूर उड़ा दी है. 

बीते गुरुवार पर्यटकों को छीन लिए थे फोन
बीते गुरुवार को बेलपहाड़ी के धांगीकुसुम क्षेत्र के जंगल में सैर पर निकले तीन पर्यटकों के साथ माओवादियों ने लूटपाट की. पर्यटकों के मुताबिक, हथियारों से लैस कम से कम सात माओवादियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए, जिसमें से तीन महिला नक्सली भी शामिल थीं. हालांकि, माओवादियों ने पर्यटकों को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचाया. उन्होंने फोन छीनने के बाद सभी को जाने दिया. घटना के बाद घबराए पर्यटक सीधे खड़गपुर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. बाद में झारग्राम पुलिस ने उनसे संपर्क करके घटना के बारे में पूछताछ की.

ये भी पढ़ें:- इस दिन हो सकती है रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी, NCB कल भेजेगा समन

पोस्टरों के जरिए चेतावनी 
इस घटना से पुलिस प्रशासन सकते में है, क्योंकि यह पिछले नौ सालों में पहली ऐसी घटना है, जिसमें माओवादियों ने दिनदहाड़े पर्यटकों से लूटपाट की है. इस बीच, बेलपहाड़ी क्षेत्र के सिंधुरिया में 19 माओवादी पोस्टर सामने आए हैं. इन पोस्टरों में सड़क का काम बंद करने की चेतावनी दी गई है. पोस्टरों में लिखा है ‘ठेकेदार सौरभ राय काम बंद करो’. गौरतलब है कि बेलपहाड़ी-पुरुलिया मुख्य सड़क मार्ग के निर्माण का कार्य कल रहा है.

सीमा से लगे गांवों में बढ़ी सक्रियता
उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त को झारग्राम जिले के कई गांवों में ऐसे 10-12 हस्तलिखित माओवादी पोस्टर सामने आये थे, जिनमें ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मानाने की अपील की गई थी. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि अशिम मोंडल उर्फ आकाश के नेतृत्व वाले माओवादी दस्ते की गतिविधियां बंगाल-झारखंड सीमा से लगे गांवों में हाल ही में बढ़ी हैं.

LIVE TV



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput Death Case: CBI reaches late actor’s residence with his sister Meetu Singh : Bollywood News

Sat Sep 5 , 2020
Actor Sushant Singh Rajput’s untimely death is currently under investigation. A team of Central Bureau of Investigation (CBI) and the late actor’s sister Meetu Singh reached his Bandra flat on Saturday, September 5. The CBI wanted to understand the scenes through Meetu when she reached his residence after she was […]

Breaking News

Recent Posts