Delhi government’s ’10 week, 10 am, 10 minute’ campaign against dengue from today | दिल्ली सरकार का डेंगू के खिलाफ ‘10 हफ्ते,10 बजे, 10 मिनट’ अभियान आज से

नई दिल्ली36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • सीएम सुबह घर पर साफ-सफाई करके अभियान की शुरुआत करेंगे

दिल्ली सरकार डेंगू के खिलाफ ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार डेंगू पर वार’ महा अभियान की 6 सितंबर से शुरूआत करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह 10 बजे अपने आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान की शुरूआत करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इस अभियान के जरिए हम दिल्ली को डेंगू और चिकनगुनिया से हमेशा के लिए निजात दिलाना चाहते हैं।

दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी भी हर रविवार को अपने घर में अभियान चलाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से सुबह 10 बजे, 10 मिनट, 10 हफ्ते के अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाया जा सके। केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते तक चलने वाली लड़ाई शुरू कर रहे हैं।

हर रविवार, सुबह 10 बजे, 10 मिनट के लिए हमें अपने-अपने घर पर यह देखना है कि कहीं साफ पानी इकट्ठा तो नहीं है। जैसे गमला, कूलर, फूलदान, इन सभी को अच्छे से चेक करना है। अगर कहीं पर भी पानी जमा हो, तो उसे उड़ेल दें या तेल या पेट्रोल डाल दें। हमें हर हाल में मच्छरों के पनपने से रोकना है। अगले दस हफ्तों तक हमें ऐसा ही करना है और डेंगू को हराना है। हर साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले 1 सितंबर से 15 नवंबर के बीच आते हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SCOOP: Diljit Dosanjh develops cold feet; backs out of Shaad Ali’s film on male pregnancy? : Bollywood News

Sun Sep 6 , 2020
One of the finest talents to have emerged in the Punjabi and also Bollywood film industry in recent times is Diljit Dosanjh. With his soulful singing, humble attitude, sense of humour and first-rate acting, this Punjabi munda won hearts everywhere. His track record in Punjabi cinema is incredible. In Bollywood, […]

Breaking News

Recent Posts