- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 37796 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra
पानीपत4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना टेस्ट के लिए एक संदिग्ध का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।
- प्रदेश में रिकवरी रेट 82 फीसदी के पार पहुंचा
- 31 हजार 226 मरीजों की हो चुकी है अस्पताल से छुट्टी
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 756 मरीजों के ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं 623 नए संक्रमित मिले और 8 मरीजों ने दम तोड़ा। 141 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 118 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं। 23 मरीज वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 37796 पर पहुंच गई, जबकि 31226 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। 6122 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
21 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 169, रोहतक में 96, पानीपत में 50, गुड़गांव में 46, अंबाला में 32, सोनीपत में 29, यमुनानगर में 22, फतेहाबाद में 21, रेवाड़ी में 20, सिरसा व करनाल में 19-19, झज्जर व कुरुक्षेत्र में 16-16, पलवल व भिवानी में 15-15, पंचकूला में 12, जींद में 8, कैथल में 6, नूंह में 5, हिसार में 4 तथा नारनौल में 3 संक्रमित मिले।
इसके साथ ही फरीदाबाद में 180, गुड़गांव में 116, रोहतक में 95, रेवाड़ी में 80, सोनीपत में 46, करनाल में 35, अंबाला में 34, झज्जर में 25, नारनौल में 24, कुरुक्षेत्र में 22, यमुनानगर में 20, हिसार में 18, पंचकूला में 17, पलवल में 15, फतेहाबाद में 10, सिरसा में 9, भिवानी में 6, पानीपत व कैथल में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं सिरसा में 3, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
अब तक 448 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 448 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 318 पुरुष और 130 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 135, गुड़गांव में 124, सोनीपत में 33, रोहतक में 24, अंबाला में 17, पानीपत में 19, नूंह में 12, करनाल व झज्जर में 11-11, हिसार व नूंह में 10-10, पलवल में 9, रेवाड़ी में 8-8, सिरसा व कुरुक्षेत्र में 7-7, भिवानी में 6, जींद में 5, फतेहाबाद व यमुनानगर में 3-3, पंचकूला में 2 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0