Breaking : Arjun Kapoor test Corona positive, d’Ruhi Afzana’ film shooting will resume later | अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हुए, इंस्टाग्राम पर खुद के होम क्वारैंटाइन की खबर दी; रकुल प्रीत सिंह के साथ शूटिंग कर रहे थे

अमित कर्ण13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जुन और मलाइका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों ने काफी समय साथ बिताया है।

  • अर्जुन ने कहा कि मेरे लक्षण एसिम्प्टोमैटिक हैं और मुझे ज्यादा परेशानी नहीं है
  • अर्जुन रकुल प्रीत सिंह के साथ निखिल आडवाणी की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे

अर्जुन कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस बारे में बताया और कहा कि, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मेरे लक्षण एसिम्प्टोमैटिक हैं और डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को घर में क्वारैंटाइन कर लिया है।’

अर्जुन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट रविवार की सुबह ही आई है। दूसरी ओर, उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के भी पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक मलाइका ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह व अन्‍य निखिल आडवाणी के बैनर की फिल्‍म की शूटिंग फिल्‍मसिटी में कर रहे थे। वहां भारत पाकिस्‍तान के बॉर्डर इलाके का सेट बना हुआ है। ये देश के बंटवारे के बैकड्रॉप की लव स्‍टोरी पर बेस्‍ड फिल्‍म है।

अर्जुन की इंस्टग्राम पोस्ट

सितारों ने एहतियात के साथ शूटिंग शुरू की

कोरोना के बीच नई गाइडलाइन के हिसाब से सितारे सेट पर लौट आए हैं। इनमें अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, गुरमीत चौधरी आदि हैं। अजय देवगन अपनी फिल्‍म ‘भुज: प्राइड ऑफ इंडिया’ के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में लगे हैं। हालांकि संक्रमित होने के बाद अब अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट प्रभावित होना तय है।

हार्दिक मेहता कोरोना पॉजिटिव

राइटर-डायरेक्टर हार्दिक मेहता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बीते हफ्ते से उनकी फिल्म ‘रूही अफजाना’ का पैच वर्क शुरू होना था। फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर मृगदीप लांबा ने इसकी पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा, ‘गुरूवार को फिल्‍म का एक दिन का शूट बाकी था। उसे हमने जरा आगे पुश कर दिया है। मेहता अच्‍छे से रिकवर कर रहे हैं। उन्‍हें क्‍वारैंटाइन हुए 10 दिन हो चुके हैं।’

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

৯ সেপ্টেম্বর পর্যন্ত NCB হেফাজতে সুশান্তের রাঁধুনি দীপেশ সাওয়ান্ত

Sun Sep 6 , 2020
 রবিবার সকালে দীপেশকে মেডিক্যাল পরীক্ষার পর দীপেশকে আদালতে পেশ করে NCB।  Source link

Breaking News

Recent Posts