उद्यमियों को लिए राहत की खबर, अब दूर होगी ऋण संबंधित कठिनाईयां, जानिए क्या है सरकार की योजना

जयपुर । राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना‘‘ में उद्यमियों, वित्तीय संस्थानों एवं बेरोजगार युवाओं की मांग के अनुरूप आवश्यक संशोधन किया गया है। योजना में अब विनिर्माण एवं सेवा इकाईयों के लिए कम्पोजिट ऋण के साथ अकेले सावधि ऋण को भी ब्याज अनुदान हेतु पात्र माना है। 

अब व्यवसायिक इकाईयों के लिए कम्पोजिट ऋण, सावद्यी ऋण अथवा कार्यशील पूंजी (अधिकतम 25 लाख रूपये) ब्याज अनुदान हेतु प्राप्त होगी। योजना में ऋण राशी के अधिकतम 25 प्रतिशत तक भूमि क्रय हेतु लिए गये ऋण को भी पात्र माना गया है। 

ashok gehlot

उद्योग विभाग की आयुक्त अर्चना सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इस योजना में ब्याज अनुदान की सुविधा केवल कम्पोजिट ऋण, जिसमें सावधि ऋण एवं कार्यशील पूंजी सम्मिलित है, पर ही देय थी। उद्यमियों द्वारा मांग की गई थी कि अनेक उद्यमों की स्थापना अथवा विस्तार आदि के लिए कम्पोजिट ऋण की आवश्यकता न हो कर अकेले सावधी ऋण अथवा अकेली कार्यशील पूंजी की आवश्कता रहती है। योजना की कम्पोजिट ऋण की शर्त के कारण बैंकों से ऋण लेने वाले आवेदकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। 

उन्होंने बताया कि योजना मे संशोधन से उद्यमियों की ऋण संबंधित कठिनाईयां दूर होगी तथा उद्यमियों को उद्यम स्थापना हेतु कम ब्याज पर ऋण मिल सकेगा। योजना को 1 सितम्बर से पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है।

ashok gehlot

मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत नये उद्यमों की स्थापना एवं पूर्व संचालित उद्यमों के विस्तार,विविधीकरण अथवा आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ रू तक के ऋण पर 5 से 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिये जाने का प्रावधान है।

यह खबर भी पढ़े: मंत्रीमंडलीय उप समिति ने की 6 प्रमुख विभागों की प्रगति की समीक्षा, जन घोषणा पत्र को लेकर हुई चर्चा

यह खबर भी पढ़े: प्रदेश में बनेगी दो हजार नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां, खाद-बीज बेचान के लाइसेंस भी किये जायेंगे जारी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

মুখ্যমন্ত্রীর পর এবার করোনা আক্রান্ত হরিয়ানার একমাত্র বিরোধী সাংসদ

Sun Sep 6 , 2020
পরবর্তী খবর ভগবানের মার! অর্থমন্ত্রীর মন্তব্য হিন্দুত্বের অপমান, দাবি শিব সেনার সাংসদের Source link

Breaking News

Recent Posts