Sanjay Dutt is returning to shooting for Shamshera from monday | शमशेरा की शूटिंग पर लौट रहे हैं संजय दत्त, लंग कैंसर की खबर आने के महीने भर के अंदर लिया फैसला

27 मिनट पहलेलेखक: अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक
  • 11 अगस्त को सामने आई थी संजय को लंग कैंसर होने की खबर
  • संजय दत्त की पिछली फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हुई ‘सड़क 2’ थी

संजय दत्त के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंग कैंसर और इलाज की खबरों के बीच संजू बाबा सोमवार से रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा’ की शूटिंग पर वापस लौट रहे हैं। संजय दत्त के करीबियों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने हाल ही में एक थेरेपी सेशन लिया है वह बहुत तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

संजय का मर्ज गंभीर नहीं है

संजय ने डॉ. जलील पारकर के अलावा लंग कैंसर के लिए अमेरिका से सैकंड ओपिनियन लिया था। उसके बाद से वे लगातार कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क में है। वहां उनका इलाज चल रहा है। कोकिलाबेन के सूत्रों ने बताया कि संजय दत्त को उस लेवल की परेशानी नहीं है, जैसी मीडिया में बताई जा रही है।

फिलहाल देश से बाहर नहीं जाएंगे

इस बात की पुष्टि संजय दत्त के परिवार के कुछ लोगों ने भी की है। बीमारी को शुरुआती दौर में ही ट्रेस कर लिया गया और ट्रीटमेंट शुरू किया गया जिसके चलते संजय फिट हैं। उन्होंने खुद भी डॉ. जलील पारकर से कहा था कि उन्हें अपनी बची हुई फिल्मों की शूटिंग पूरी करनी है। यही वजह थी कि संजू ने एहतियात के तौर पर अमेरिका में कुछ सालों का वीजा तो ले लिया है लेकिन वहां जाने की तैयारी हाल फिलहाल में नहीं है।

ऐसा है संजू का मौजूदा रूटीन

संजय इन दिनों अपनी बची हुई फिल्मों की शूटिंग को कंप्लीट करने पर जोर दे रहे हैं। कोकिलाबेन के सूत्रों ने यह भी कहा कि उनका इलाज इंडिया में भी संभव है। साथ ही संजय दत्त काफी पॉजिटिव हैं। वे अपने करीबियों के साथ लगातार संपर्क में है। हंस बोल रहे हैं। सब से बातचीत भी कर रहे हैं। अपने रूटीन से सबको अपडेट भी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि शमशेरा की शूटिंग पूरी करने के अलावा वे ‘भुज: प्राइड ऑफ इंडिया’ की डबिंग का काम भी पूरा करेंगे। खबर लिखने तक उनकी टीम और शमशेरा के निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक बयान आना बाकी था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

After Arjun Kapoor, Malaika Arora tests positive for Coronavirus : Bollywood News

Sun Sep 6 , 2020
Earlier today, Arjun Kapoor took to his social media to announce that he has tested positive for Coronavirus. The actor had recently resumed shooting for his untitled next with Rakul Preet Singh and is currently quarantining at home under the expert advice of the doctors and authorities. Arjun Kapoor is […]

Breaking News

Recent Posts