Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 1799 Cases Updates | Haryana District-Wise/Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad | ​​​​​​​495 नए मामले आए, 3 की कोरोना से मौत; 310 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी

  • प्रदेश में अब 4 हजार 75 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
  • हरियाणा में 13 हजार 645 मरीजों को किया जा चुका है डिस्चार्ज

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 08:54 PM IST

पानीपत. हरियाणा में 495 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ कुल संक्रमित की संख्या 17,999 पहुंच गई है। प्रदेश में 3 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। अब कुल 4 हजार 75 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। 71 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से 47 ऑक्सीजन पर तो 24 वेंटीलेटर पर सांस ले रहे हैं। राहत की बात ये है कि मंगलवार को 310 मरीज ठीक हो गए। अब तक कुल 13 हजार 645 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

नए मामलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 125, फरीदाबाद में 122, भिवानी में 45, सोनीपत में 29, झज्जर में 28, नारनौल में 25, पानीपत व कुरुक्षेत्र में 21-21, पलवल में 15, जींद में 14, रोहतक में 12, हिसार व रेवाड़ी में 10-10, यमुनानगर में 9, अंबाला व सिरसा में 3-3, नूंह में 2 तथा पंचकूला में एक संक्रमित मिला।

इसके साथ ही, गुड़गांव में 107, फरीदाबाद में 80, नारनौल में 43, भिवानी में 24, अंबाला में 17, पलवल में 10, पानीपत में 8, नूंह व फतेहाबाद में 4-4, कुरुक्षेत्र, झज्जर व सिरसा में 3-3 तथा हिसार व पंचकूला में 2-2 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं गुरुग्राम, भिवानी व कुरुक्षेत्र में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 323491 पर पहुंच गया। इसमें 300195 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5297 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.66 फीसदी पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 75.81 फीसदी है। जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 19 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख की आबादी पर जांच का आंकड़ा भी 12761 पर पहुंच गया। प्रदेश में कोरोना से 279 मौत होने से मृत्युदर 1.55 फीसदी पर पहुंच गई है।

अब तक 279 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 279 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 206 पुरुष और 73 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 102, फरीदाबाद में 95, सोनीपत में 20, रोहतक में 12, करनाल में 8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी में 5, अंबाला, भिवानी, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल में 3 तथा नूंह, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 17,999 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 6183, फरीदाबाद में 4770, सोनीपत में 1577, रोहतक में 772, अम्बाला में 378, पलवल में 379, भिवानी में 543, करनाल में 421, हिसार में 292, महेंद्रगढ़ में 322, झज्जर में 377, रेवाड़ी में 396, नूंह में 256, पानीपत में 267, कुरुक्षेत्र में 177, फतेहाबाद में 129, पंचकूला में 124, जींद में 133, सिरसा में 141, यमुनानगर में 121, कैथल में 119, चरखी दादरी में 87 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 13,645 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 5118, फरीदाबाद में 3794, सोनीपत में 1025, रोहतक में 533, अम्बाला में 332, पलवल में 273, भिवानी में 401, करनाल में 249, हिसार में 194, महेंद्रगढ़ में 243, झज्जर में 247, रेवाड़ी में 141, नूंह में 190, पानीपत में 155, कुरुक्षेत्र में 117, फतेहाबाद में 106, पंचकूला में 106, जींद में 91, सिरसा में 100, यमुनानगर में 95, कैथल में 55, चरखी दादरी में 45 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल में कोरोना संक्रमण में तेजी बरकरार

Tue Jul 7 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार में तेजी बरकरार है। हालांकि यहां रेकवरी रेट में सुधार का सिलसिला भी जारी है। यहां अब रिकवरी रेट 66 फीसदी के पार 66.24 फ़ीसदी पर है। बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 850 नए लोग इस महामारी […]

Breaking News

Recent Posts