Himachal government considering giving security for Kangana Ranaut’s return to Mumbai | कंगना रनौत की मुंबई वापसी के लिए सुरक्षा देने पर विचार कर रही हिमाचल सरकार

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को सुरक्षा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है. भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इसका जिक्र करते हुए बताय कि राज्य सरकार कंगना की 9 सितम्बर को मुंबई यात्रा के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है.

ठाकुर ने कहा कि कंगना की बहन ने शनिवार को उन्हें फोन किया और उनके पिता ने औपचारिक रूप से हिमाचल प्रदेश पुलिस को पत्र लिखकर उनकी बेटी को सुरक्षा दिये जाने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने हालांकि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले पर कंगना रनौत के हाल के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार किया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा अभिनेत्री को दी जा रही कथित धमकियों पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें:- अब ऐड में झूठा दावा करना नहीं होगा आसान, बदल गए हैं नियम

बताते चलें कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन पर आक्रामक टिप्पणी किए जाने के चलते शिवसेना सांसद संजय राउत की आलोचना की है. उन्होंने ने कहा कि ‘इससे संजय राउत की मानसिकता का पता चलता है.’ कंगना ने अपने सत्यापित ट्विटर अकांउट पर एक वीडियो मैसेज साझा किया है, जिसमें वह अपनी अभिव्यक्ति की आजादी पर बोलती नजर आ रही हैं.

LIVE TV



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rhea Chakraborty has not approached any court for anticipatory bail and is ready for arrest, says her lawyer : Bollywood News

Sun Sep 6 , 2020
Rhea Chakraborty has been under the radar by media and the investigative agencies as she is the prime suspect of the Sushant Singh Rajput death case. The Central Bureau of Investigation, Enforcement Directorate, and the Narcotics Control Bureau have been summoning her for questioning with regards to the case. As […]

Breaking News

Recent Posts