Two people killed in local bomb blast near Kolkata says police

कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित कमारहाटी में एक झुग्गी में रखे देसी बमों में विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह जानकारी पुलिस ने दी.

Bhasha | Updated on: 07 Sep 2020, 03:00:00 AM

demo photo

कोलकाता के पास देसी बम विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत: पुलिस (Photo Credit: प्रतिकात्मक फोटो)

कोलकाता:

कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित कमारहाटी में एक झुग्गी में रखे देसी बमों में विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह जानकारी पुलिस ने दी. बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि यह विस्फोट शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ और इससे इंडिया फोयल्स कारखाने के पास भीड़भाड़ वाले धोबीघाटी क्षेत्र में स्थित झुग्गी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई.

संबंधित लेख

उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद झुग्गी में तीन व्यक्ति पड़े हुए मिले. उन्होंने बताया कि तीनों को सागर दत्त मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वर्मा ने बताया कि तीसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बतायी गई है.

इसे भी पढ़ें:दिल्ली में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

यह पूछे जाने पर कि जब यह विस्फोट हुआ तब क्या तीनों देसी बम बना रहे थे, उन्होंने कहा, ‘‘यह अभी स्पष्ट नहीं है.’’ उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए एक बम निरोधक दस्ता और एक फोरेंसिंक टीम के सोमवार को मौके का निरीक्षण करने की उम्मीद है. इस घटना से उत्तर 24 परगना जिले में स्थित क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. 



First Published : 07 Sep 2020, 03:00:00 AM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“Let the law decide if Rhea Chakraborty is guilty,” says Shatrughan Sinha : Bollywood News

Mon Sep 7 , 2020
Like many, stalwart Shatrughan Sinha, never known to mince words, is horrified at the media lynching of Rhea Chakraborty. “I don’t know the girl. But I do know that she was close to Sushant Singh Rajput. I want to ask Sushant’s fans: do you think he would be pleased with the treatment being given to her?” Shatrughan asks. The veteran actor requests for a fair trial. “And by trial I don’t mean trial by […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts