Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 6 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19. | फ्रांस के स्टार फुटबॉलर कीलियन म्बाप्पे पॉजिटिव; स्पेन पहला यूरोपीय देश, जहां 5 लाख मरीज; दुनिया में 2.74 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 6 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19.

वॉशिंगटन/लंदन11 मिनट पहले

स्पेन में महामारी के बीच स्कूल खोल दिए गए हैं। गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चे स्कूल पहुंचे। देश में अब तक कोरोना से 29 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

  • दुनिया में 8.95 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.94 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 64 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.93 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 74 लाख 36 हजार 26 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 94 लाख 88 हजार 584 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 95 हजार 428 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

फ्रांस के फॉरवर्ड कीलियन म्बाप्पे कोरोना पॉजिटिव आने वाले सातवें पेरिस सेंट-जर्मन खिलाड़ी हो गए हैं। इसके बाद नेशनल टीम मैनेजमेंट ने सोमवार को कहा कि म्बाप्पे को वर्ल्ड कप रनर-अप क्रोएशिया के खिलाफ फ्रांस के नेशनल लीग से बाहर कर दिया गया है। नेमार पिछले सप्ताह संक्रमित होने वाले पहले प्लेयर थे।

स्पेन पहला यूरोपीय देश है, जहां संक्रमण के मामले पांच लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां 5.17 लाख केस हो गए हैं। वहीं, अब तक 29516 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 24 घंटे में 2440 केस सामने आए हैं, जबकि 32 लोगों की जान गई है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 64,78,255 1,93,412 37,38,342
भारत 42,76,777 72,809 33,20,947
ब्राजील 41,39,257 1,26,736 33,17,227
रूस 10,30,690 17,871 8,43,277
पेरू 6,89,977 29,838 5,15,039
कोलंबिया 6,66,521 21,412 5,18,229
साउथ अफ्रीका 6,39,362 15,004 5,66,555
मैक्सिको 6,34,023 67,558 4,42,268
स्पेन 5,25,549 29,516 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,78,792 9,859 3,49,132

कोवैक्स वैक्सीन प्रोग्राम के लिए डब्ल्यूएचओ और भारत की बातचीत जारी

डब्ल्यूएचओ के सलाहकार ब्रुस अइलवार्ड ने सोमवार को जेनेवा में कहा कि कोवैक्स वैक्सीन फैसिलिटी प्रोग्राम के लिए भारत के साथ बातचीत चल रही है। भारत दूसरे देशों की तरह कोवैक्स फैसिलिटी का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। डब्ल्यूएचओ के साथ गावी वैक्सीन अलायंस और कोलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशंस भी इस प्रोग्राम से जुड़े हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्स ग्लोबल वैक्सीन फैसिलिटी प्रोग्राम शुरू किया है। इसे डब्ल्यूएचओ ने रईस देशों और नॉन-प्रॉफिट्स से फंड जुटाने के लिए डिजाइन किया है। ताकि दुनियाभर में चल रहे वैक्सीन डेवलपमेंट प्रोग्राम को सपोर्ट करते हुए दो बिलियन इफेक्टिव वैक्सीन डिलीवर किए जा सके।

इजराइल: 40 शहरों में रात में कर्फ्यू

इजराइल सरकार ने सोमवार से देश के 40 शहरों में रात के समय कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इन सभी शहरों में बीते कुछ हफ्तों से नए मामलों में तेजी आई है। कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए होगा। 24 घंटे में देश में 1708 केस मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 30 हजार 644 हो गया है।

कोरोना महामारी के बीच इजराइल में स्कूल ईयर की शुरुआत के मौके पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एक कार्यक्रम में शामिल हुए। -फाइल फोटो

कोरोना महामारी के बीच इजराइल में स्कूल ईयर की शुरुआत के मौके पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एक कार्यक्रम में शामिल हुए। -फाइल फोटो

यूएन के स्टाफ सीरिया में संक्रमित

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के स्टाफ के 200 लोग सीरिया में संक्रमित मिले हैं। ये सभी यहां पर संक्रमण रोकने में जुटे थे। यूएन का एक लेटर लीक होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। सीरिया में दो महीने में मामले दस गुना बढ़े हैं। अब तक देश में 3100 मामले आए हैं और 134 की मौत हुई है।

ब्रिटेन: मई के बाद सबसे ज्यादा मामले

ब्रिटेन में रविवार को 2988 मामले सामने आए। यह देश में 22 मई के बाद एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने कहा- नए मामले बढ़ना चिंता की बात है। ज्यादातर युवा संक्रमित हो रहे हैं। कोशिश करें उनसे यह संक्रमण बुजुर्गों तक नहीं पहुंचे। देश में अब तक 3 लाख 47 हजार 152 लोग संक्रमित हैं और 41 हजार 551 मौतें हुई हैं।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को एक बाजार में मास्क पहनकर जाते लोग। देश में बीते कुछ दिनों से नए मामले बढ़ रहे हैं।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को एक बाजार में मास्क पहनकर जाते लोग। देश में बीते कुछ दिनों से नए मामले बढ़ रहे हैं।

एतिहाद एयरवेज यात्रियों के मेडिकल खर्च उठाएगा

अबू धाबी की एतिहाद एयरवेज फ्लाइट में संक्रमित होने वाले यात्रियों के मेडिकल और क्वारैंटाइन का खर्च उठाएगी। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, कंपनी 1.50 लाख यूरो (1.30 करोड़ रु.) तक मेडिकल खर्च और 14 दिन क्वारैंटाइन होने पर हर दिन के हिसाब से 100 यूरो (करीब 8650 रु.) तक का खर्च उठाएगा। इनमें वहीं शामिल होंगे, जो अपनी यात्रा के 31 दिन के भीतर संक्रमित पाए जाते हैं।

यूनिसेफ: दुनियाभर में वैक्सीन सप्लाई करेगा

यूनिसेफ ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन तैयार होने के बाद हम दुनियाभर में इसकी सप्लाई करने के लिए तैयार हैं। इससे सभी देशों तक तेजी से और सुरक्षित ढंग से वैक्सीन पहुंचाने में मदद मिलेगी। यूनिसेफ दुनिया में वैक्सीन का सबसे बड़ा खरीदार है। यह हर साल 100 देशों के लिए करीब 200 करोड़ वैक्सीन खरीदता है।

इटली: पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन

इटली की राजधानी रोम में रविवार को हजारों की संख्या में जुटकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कोरोना महामारी को फर्जी बताया। फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य करने के सरकार के आदेश को बेकार कहा। लोगों का कहना था कि ये फर्जी महामारी है। इसका सिर्फ उन्हीं लोगों पर असर होता है जो पहले से बीमार होते हैं। इसलिए सरकार को सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क को अनिवार्य करने के अपने फैसले को वापस लेना चाहिए।

इटली की राजधानी रोम में रविवार को मास्क लगाने के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।

इटली की राजधानी रोम में रविवार को मास्क लगाने के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1.26 के पार

ब्राजील में बीते 24 घंटे में 14 हजार 521 नए मामले सामने आए और 447 मौतें हुईं। देश में संक्रमण के अब तक 1 लाख 26 हजार 600 मामले आ चुके है। मरने वालों का आंकड़ा 1.25 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां अभी तक 40 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। देश में 32 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक कब्रिस्तान में ताबूत दफनाते कर्मचारी।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक कब्रिस्तान में ताबूत दफनाते कर्मचारी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Centre to go for prior check for Chinese connection before finalising BPCL bidder - business news

Mon Sep 7 , 2020
The government has decided to evaluate security risks associated with prospective buyers of state-run Bharat Petroleum Corporation Ltd (BPCL) such as indirect Chinese links before declaring the name of the highest bidder to avoid delays, people familiar with the matter said. The bidding process will be jeopardised if security clearance […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts