- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 8 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कल बीएसई 60 अंक ऊपर 38,417.23 पर और निफ्टी 21 पॉइंट ऊपर 11,355.05 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार एसएंडपी 0.81 फीसदी गिरावट के साथ 28.10 पॉइंट नीचे 3,426.96 पर बंद हुआ था
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 51.88 अंक नीचे 38,365.35 पर और निफ्टी 37.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,317.35 पर बंद हुआ। बाजार में आज ऑटो, फार्मा और मेटल स्टॉक्स पर दबाव दिखा। निफ्टी के टॉप लूजर्स में भारती इंफ्राटेल का शेयर शामिल रहा। शेयर 8 फीसदी से ज्यादा नीचे बंद हुआ। हालांकि सुबह बाजार में भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव असर दिखा और बीएसई सेंसेक्स 85 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर 38,332.20 पर पहुंच गया था।
इससे पहले सुबह बीएसई सेंसेक्स 80.84 अंक ऊपर 38,498.07 पर और निफ्टी 11,300 स्तर के पास खुला था। आज आईटी स्टॉक्स में बढ़त देखने को मिली। आईटी इंडेक्स में 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 18,395.75 पर बंद हुआ। इन्फोसिस, विप्रो और टीसीएस के स्टॉक्स 1-1 फीसदी की बढ़त साथ बंद हुए।
निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स
| कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
| बीपीसीएल | 411.20 | 2.75 |
| एचसीएल टेक | 722.60 | 1.95 |
| इन्फोसिस | 938.05 | 1.41 |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज | 2,107.00 | 1.17 |
| विप्रो | 281.80 | 1.09 |
निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स
| कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
| भारती इंफ्राटेल | 212.20 | 8.14 |
| जी एंटरटेनमेंट | 213.45 | 4.69 |
| टाटा मोटर्स | 142.75 | 4.45 |
| हिंडाल्को | 180.15 | 3.92 |
| टाटा स्टील | 406.30 | 3.83 |
बीएसई पर करीब 59 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 153 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,866 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 978 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,717 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 112 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 49 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 255 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 225 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
इससे पहले सोमवार को बीएसई 60 अंक ऊपर 38,417.23 पर और निफ्टी 21 पॉइंट ऊपर 11,355.05 पर बंद हुआ था। कल बाजार में चुनिंदा बैंकिंग, ऑटो और इंफ्रा स्टॉक्स में गिरावट और आईटी स्टॉक्स बढ़त देखने को मिली थी। सोमवार को सुबह से बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा था, लेकिन दोपहर तक बाजार मे खरीदारी लौटी और कारोबार हरे निशान में बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 159.42 अंक नीचे 28,133.30 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में फ्लैट कारोबार रहा और इंडेक्स 11,622.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.81 फीसदी गिरावट के साथ 28.10 पॉइंट नीचे 3,426.96 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 11.30 अंक नीचे 3,281.29 पर बंद हुआ था। हालांकि इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,77,584 हो गई है। इनमें 8,82,751 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 33,21,420 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 72,816 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27,485,944 हो चुकी है। इनमें 896,860 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 193,534 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल : बीएसई सेंसेक्स 51.88 अंक नीचे 38,365.35 पर और निफ्टी 37.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,317.35 पर बंद हुआ।
12:32 PM बीएसई सेंसेक्स 315.23 अंक ऊपर 38,732.46 पर और निफ्टी 66.10 अंकों की बढ़त के साथ 11,421.15 पर कारोबार कर रहा है।
11:03 AM बीएसई सेंसेक्स 231 अंक ऊपर 38,648.33 पर और निफ्टी 69.65 अंक ऊपर 11,424.70 पर कारोबार कर रहा है।
09:59 AM भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयर में 13 फीसदी की गिरावट है।

09:50 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 ऑटो कंपनियों के स्टॉक्स में से 12 में गिरावट और 3 में बढ़त है। टाटा मोटर्स के स्टॉक 1.10 फीसदी की बढ़त है।


09:46 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 कंपनियों के स्टॉक्स में से 7 में गिरावट और 3 में बढ़त है।आरबीएल बैंक के शेयर में 1.42 फीसदी की गिरावट है।

09:44 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के स्टॉक्स में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त है। टीसीएस के शेयर में 1.41 फीसदी की बढ़त है।

09:39 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर्स में से 15 गिरावट और 8 में बढ़त है।


09:34 AM बीएसई में शामिल 32 इंडेक्स में से 27 में गिरावट और 5 में बढ़त है।

09:23 AM बीएसई 17 अंक नीचे 38,399.65 पर और निफ्टी 17 अकं नीचे 11,338.15 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0
