Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | 24 घंटे में रिकॉर्ड 95 हजार से ज्यादा नए मरीज बढ़े, 73 हजार लोग ठीक भी हुए, 1168 संक्रमितों ने दम तोड़ा; देश में अब तक 44.62 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो दिल्ली के राजौरी गार्डेन मेट्रो स्टेशन की है। बुधवार से यहां यलो लाइन के साथ ब्लू और पिंक लाइन पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनें भी चलने लगीं। लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए कई सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

  • देश में संक्रमण के चलते अब तक 75 हजार 91 लोगों की हो चुकी है मौत
  • अभी 9.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, 34.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 44 लाख 62 हजार 965 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 95 हजार 529 नए संक्रमितों की पहचान हुई। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले 6 सितंबर को 91 हजार 723 नए मरीज मिले थे।

इस बीच, अच्छी खबर ये है कि भारत अब दुनिया का दूसरा देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 34 लाख 69 हजार 84 लोग रिकवर हो चुके हैं। बुधवार को 73 हजार 57 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी के मामले में ब्राजील अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां अब तक 34 लाख 5 हजार लोग ठीक हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर देश में एक्टिव केस की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई। मतलब देश में अभी 9 लाख 18 हजार 185 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 75 हजार 91 मरीजों की संक्रमण के चलते अब तक मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 2 लाख के पार

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड 4 हजार 39 नए मरीजों की पहचान हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया। अब तक 2 लाख 1 हजार 174 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 72 हजार 763 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 हजार 638 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • 171 दिन बाद दिल्ली और नोएडा (ब्लू लाइन) के बीच बुधवार सुबह मेट्रो टेन शुरू हो गई। इसके अलावा, पिंक लाइन पर भी मेट्रो दौड़ने लगी है। इससे पहले 7 सितंबर को यलो लाइन पर यह सर्विस शुरू की गई थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि इन लाइन पर सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे के बीच मेट्रो चलाई जा रही है। डीएमआरसी ने बताया कि बुधवार को इन तीनों लाइन पर 33 हजार 300 यात्रियों ने मेट्रो का सफर किया।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को बंद नहीं किया जा सकता है। लाखों लोगों के रोजी-रोटी का सवाल है। संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं है। बस खुद से सावधानी रखें।
  • पंजाब सरकार ने लॉकडाउन में छूट देने का फैसला लिया है। इसके मुताबिक अब राज्य में शनिवार को सारी दुकानें, बाजार खुल सकेंगी। केवल रविवार को बंदी रहेगी। इसके अलावा रात 9:30 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। इस दौरान लोग बेवजह घरों से नहीं निकल सकेंगे।
  • दिल्ली में विधानसभा सत्र 14 सितंबर को आयोजित होगा। विधानसभा के सचिव ने बताया कि इस बार का सत्र केवल एक दिन का होगा। इसमें कोरोना की गाइडलाइन को फॉलो किया जाएगा। सभी सदस्यों के लिए फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है।
  • हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा ने जिले में संक्रमण के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात मानी है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों से मालूम चलता है कि शिमला में कम्युनिटी प्रसार हुआ है। अब ये पता लगाना मुश्किल हो गया है कि मरीज किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार से शुरू होने वाली सभी बैठकों को एक महीने के लिए टाल दिया है। मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय में लगभग 40 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इनमें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी शामिल हैं। गहलोत ने कहा, “डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अगले एक महीने तक किसी से नहीं मिलने का फैसला किया है। हालांकि, मैं सुशासन पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लूंगा।”

5 राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को कोरोना के 1,869 नए मामले सामने आए। अब तक 79 हजार 192 लोग यहां संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59 हजार 850 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17 हजार 702 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 1,640 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

2. राजस्थान

राज्य में बुधवार को कोरोना के 1,610 नए मामले सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा 95 हजार 736 हो गया। वहीं, 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1,178 हो गई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 291 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 114, कोटा में 85, बीकानेर में 84, भरतपुर में 73, अजमेर में 79, पाली में 47, नागौर में 44, उदयपुर में 32, धौलपुर में 21 और सिरोही में 14 मरीजों की जान गई है।

पिछले 24 घंटे में 1,619 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया। राज्य में अब तक 79 हजार 450 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 108 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. बिहार
राज्य में बुधवार को संक्रमण के 1,498 नए मामले सामने आए। 1,702 लोग ठीक हुए, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 52 हजार 192 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 35 हजार 791 लोग ठीक हो चुके हैं। 775 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 23 हजार 577 नए मरीज मिले। 13 हजार 906 लोग ठीक हो गए, जबकि 380 मरीजों ने जान गंवा दी। राज्य में अब तक 9 लाख 67 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 86 हजार 462 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 52 हजार 734 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 27 हजार 787 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में 24 घंटे के अंदर 6,568 नए मरीज मिले। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 2 लाख 85 हजार 41 हो गया है। इनमें 2 लाख 16 हजार 901 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 28 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 4,112 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ayushmann Khurrana wishes a speedy recovery to his Badhaai Ho co-star Surekha Sikri : Bollywood News

Wed Sep 9 , 2020
Veteran television and Bollywood actress Surekha Sikri, who has won three National Awards, suffered a brain stroke on Tuesday and is currently admitted in a city hospital. Her condition is said to be critical. Surekha’s Badhai Ho co-star Ayushmann Khurrana has also come forward to wish his on-screen grandmother a […]

Breaking News

Recent Posts