Manish Sisodia Said 2 models working in Delhi on Corona one Arvind Kejriwal and the other Amit Shah

नई दिल्ली: राजधानी में कोरोना (Corona) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में जो होम आइसोलेशन के नियम बदले गए हैं, उससे लोगों में डर का माहौल है और इससे व्यवस्था पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है.  हम गृह मंत्री अमित शाह से निवेदन करते हैं कि आप मध्यस्ता करके इन नियमों को वापस लें.’ 

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में दो मॉडल हैं, एक अमित शाह वाला मॉडल है जिसमें हर कोरोना मरीज को जांच के लिए क्वारंटाइन सेंटर जाना होगा. दूसरा मॉडल केजरीवाल सरकार का है, जिसमें दिल्ली सरकार की मेडिकल टीम घर आकर कोरोना मरीज की जांच करेगी.’

सिसोदिया ने कहा, ‘हमें ऐसा मॉडल चाहिए जिसमें लोगों को कम परेशानी हो.’

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस दौरे को बताया स्पेशल, दिया ये बड़ा बयान

बता दें कि देश में कोरोना वायरस (coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को साढ़े चार लाख के आंकड़े को पार कर गई. देश में अब कोविड-19 मरीजों की संख्या 456183 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15968 नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 465 लोगों की मौत इस महामारी के संक्रमण के चलते हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देश में अभी 183022 एक्टिव केस हैं. 258685 लोगों का इलाज सफलतापूर्वक हो चुका है. अब तक देश में 14476 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते जा चुकी है. 

ये भी देखें- 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,947 नए मामले सामने आए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों की संख्या 66,000 के आंकड़े को पार कर गई है. बीमारी के कारण अब तक 2,301 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 68 मौतें हुई हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,301 हो गई है और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66,602 हो गई है. दिल्ली में वर्तमान में 24,988 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 39,313 लोग ठीक हो चुके हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'আমি করোনা পজিটিভ, কী করব বলুন?' টালিগঞ্জ থানায় আতঙ্ক ছড়ালেন এক ব্যক্তি, চলল স্যানিটাইজেশন

Wed Jun 24 , 2020
করোনা পজিটিভ রিপোর্ট নিয়ে সটান থানায়! মঙ্গলবার দুপুরে এমনই ঘটনায় হুলুস্থূলুস কান্ড বেঁধে গেল দক্ষিণ কলকাতা টালিগঞ্জ থানায়। জানা গিয়েছে, এক ব্যক্তি তাঁর রক্তের নমুনা সংগ্রহের রিপোর্টটি থানায় উপস্থিত পুলিশ অফিসারের হাতে দিয়ে বলেন, ‘তাঁর করোনা পজিটিভ রিপোর্ট এসেছে। Source link

Breaking News

Recent Posts