BJP will hold 30 rallies in Bihar elections again with the help of the Prime Minister; The party will cash in on the popularity of its biggest leader | चुनाव में फिर प्रधानमंत्री के सहारे भाजपा, 30 रैलियां करेंगे; पार्टी अपने सबसे बड़े नेता की लोकप्रियता को भुनाएगी

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • BJP Will Hold 30 Rallies In Bihar Elections Again With The Help Of The Prime Minister; The Party Will Cash In On The Popularity Of Its Biggest Leader

पटना19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

(धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया) अभी भले ही चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा ना की हो लेकिन भाजपा अपनी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। सुशांत सिंह राजपूत के मास्क, हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप और सप्तऋषियों के गठन कर चुकी है।

पार्टी अपने सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को पूरी तरह भुनाने की तैयारी कर रही है। 2015 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर एक बार फिर सबसे बड़े ब्रांड मोदी से सर्वाधिक रैलियां करवाने की तैयारी है।

कोरोना के कारण इस बार वर्चुअल रैलियां होंगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व भाजपा प्रधानमंत्री की कुल छह रैली करवाने जा रही है। जिसके तहत चुनाव पूर्व होने वाली हर रैली में उद्घाटन, शिलान्यास और घोषणाएं की जाएंगी।

चुनाव की घोषणा से पहले ही मोदी की 6 वर्चुअल रैली होंगी

पार्टी के कार्यक्रम के मुताबिक पहली वर्चुअल रैली 10 सितंबर को होगी जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्यपालन, पशुपालन व कृषि विभाग से जुड़ी 294.53 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जबकि, अन्य रैलियां 13, 15, 18, 21 और 23 सितंबर को होंगी।

वे इन रैलियों से विभिन्न आय वर्ग, जाति और भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य में चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद नरेंद्र मोदी के द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक रैलियां करवाने की योजना तैयार की जा रही है। 2015 में हुए बिहार चुनाव के समय भी मोदी की 30 रैलियां हुई थीं।

रणनीति: पीएम से लोगों का सीधा संवाद

चुनाव प्रबंधन से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को भुनाना चाहती है। इसलिए सर्वाधिक रैलियां कर बिहार की जनता के साथ उनका सीधा संवाद करवाने की योजना है।

पार्टी की कोशिश विकास और बीते छह वर्षों में देश में हुए किसान, छोटे कामगारों, महिलाओं, कारोबारियों, युवाओं आदि के लिए किए जनकल्याणकारी कार्यों को भुनाने की है। 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज के असली फायदे को पहले ही एक दौर में कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों के घरों तक पर्चें पहुंचाए जा चुके हैं।

उम्मीद: भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

पार्टी के रणनीतिकारों को लग रहा है कि इस बार बिहार में उसे अच्छी संख्या में सीटें मिल सकती हैं और पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। पार्टी की जमीनी जमावट महामंत्री और राज्य प्रभारी भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष देख रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार पटना और राज्य में ही रुककर कार्यकर्ताओं की बैठक कर तैयारियों को देख रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी बीच-बीच में राज्य का दौरा कर रहे हैं।

6 रैलियां: चुनाव घोषणा से पहले 10, 13, 15, 18, 21 और 23 सितंबर को होंगी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Twinkle Khanna gives a glimpse into Akshay Kumar’s birthday celebration and Nitara’s birthday card for him : Bollywood News

Thu Sep 10 , 2020
Akshay Kumar turns 53 today. The actor who is shooting for his upcoming film Bell Bottom in Scotland spent his day shooting for the film. The actor left for the UK a month ago. He was accompanied by Twinkle Khanna and their kids.  On the superstar’s birthday, Twinkle Khanna shared […]

Breaking News

Recent Posts