PSBs to bring convenience of banking to customers’ doorsteps | अक्टूबर से घर बैठे मिलेंगी सरकारी बैंकों की वित्तीय सेवाएं, देश के चुनिंदा 100 शहरों से शुरू होगी नई सेवा

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ग्राहक कॉल सेंटर, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर सकेंगे।

  • ग्राहकों को घर बैठे वित्तीय सेवाएं देने के लिए बैंकिंग एजेंट तैनात किए जाएंगे
  • इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को मामूली चार्ज देना होगा

आने वाले दिनों में कैश निकालने या जमा करने समेत अन्य वित्तीय सेवाओं के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए बैंक खुद आपके घर पर आएंगे। जी हां, यह बिल्कुल सच है। ईज बैंकिंग रिफॉर्म्स के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने डोर स्टेप बैंकिंग सेवाएं शुरू की हैं। इसके तहत ग्राहक कॉल सेंटर, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए बैंक की वित्तीय सेवाएं घर बैठे ले सकते हैं।

ग्राहकों को अक्टूबर से मिलेगी सेवा

ईज बैंकिंग रिफॉर्म्स इंडेक्स को लेकर बुधवार को आयोजित एक वर्चुअल अवार्ड सेरेमनी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई डोर स्टेप बैंकिंग सेवाओं को लॉन्च किया। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ग्राहक कॉल सेंटर, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर सकेंगे। इन सेवाओं के लिए बैंकों की ओर से बैंकिंग एजेंट तैनात किए जाएंगे। देश के 100 शहरों से इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। हालांकि, ग्राहकों को इस सेवा का लाभ लेने के लिए मामूली चार्ज का भुगतान करना होगा।

अभी घर पर गैर-वित्तीय सेवाएं देते हैं बैंक

मौजूदा समय में बैंक अपने ग्राहकों को घर पर गैर-वित्तीय सेवाएं देते हैं। इसमें चेक-डिमांड ड्राफ्ट और पे-ऑर्डर कलेक्शन, नई चेकबुक के लिए आवेदन स्लिप, विभिन्न प्रकार के फॉर्म, अकाउंट स्टेटमेंट के लिए आवेदन, गैर व्यक्तिगत चेकबुक की डिलिवरी, टर्म डिपॉजिट रसीद की डिलिवरी, टीडीएस-फॉर्म-16 की डिलिवरी आदि शामिल हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा बना टॉप परफॉर्मिंग बैंक

इसके अलावा सरकार ने ईज 2.0 इंडेक्स भी जारी किया। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा टॉप परफॉर्मिंग बैंक बना है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को भी टॉप-3 में स्थान मिला है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और कॉरपोरेशन बैंक को टॉप इंप्रूवर्स के अवार्ड से नवाजा गया है। पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक को चुनिंदा विषयों के लिए आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए चुना गया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

know 10 important characteristics of rafale | रफाल की परमाणु मिसाइल ले जाने की क्षमता बनाती है सबसे अलग, जानिए 10 बड़ी खूबियां

Thu Sep 10 , 2020
नई दिल्ली: आज से नए भारत का ‘रफाल युग’ आरंभ होने जा रहा है. फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भारत पहुंची हैं. वह रफाल इंडक्शन समारोह में शामिल होंगी. भारत जल, थल और वायु से दुश्मनों पर परमाणु हमला कर सकता है और आसमान से भारत के आक्रमण को […]

Breaking News

Recent Posts