नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सुस्ती छाई हुई है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। गुरुवार को, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधनों की कीमत में कमी की है। दिल्ली में आज पेट्रोल घट कर 81.99 रुपये और डीजल 73.05 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव प्रति लीटर में
दिल्ली में पेट्रोल 81.99 रुपये प्रति लीटर – डीजल 73.05 रुपये प्रति लीटर।
मुंबई में पेट्रोल 88.64 रुपये प्रति लीटर- डीजल 79.57 रुपये प्रति लीटर।
चेन्नई में पेट्रोल 84.96 रुपये प्रति लीटर- डीजल 78.38 रुपये प्रति लीटर।
कोलकाता में पेट्रोल 83.49 रुपये प्रति लीटर- डीजल 76.55 रुपये प्रति लीटर।
उल्लेखनीय है कि अगस्त के दूसरे पखवाड़े में पेट्रोल 1.65 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई 2020 माह मेें सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। तीन सितम्बर से तीन किस्तों में डीजल प्रति लीटर 40 पैसे सस्ता हुआ है।
यह खबर भी पढ़े: एक्ट्रेस नगमा ने कंगना रनौत को दिया कड़ा जवाब, बोलीं- महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं और…
यह खबर भी पढ़े: कंगना रनौत का उद्धव ठाकरे पर हमला, कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो
