Tejaswi Yadav Will Become Bihar CM; Mokama Bahubali MLA Anant Singh | पेशी के लिए कोर्ट आए अनंत सिंह ने कहा- लालू के टिकट से लड़ना है चुनाव, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कोर्ट में पेशी के बाद लौटते समय मीडिया से बात करते अनंत सिंह।

  • अनंत ने कहा- खाने की परेशानी रोज हो रही, सरकार विरोध में है, जिसके चलते यह सब हो रहा है
  • कोरोना के संक्रमण के खतरे के चलते दूसरे कैदियों की पेशी नहीं हो रही है, मेरी पेशी रोज हो रही है

पटना के मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह इन दिनों बेऊर जेल में बंद हैं। गुरुवार को पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह ने लौटते समय मीडिया से बात की और कहा कि इस बार लालू यादव के टिकट से चुनाव लड़ूंगा। इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। यह पक्का हो गया है। हम भी इसके लिए काम करेंगे।

जेल में ठीक से नहीं मिल रखा खाना
जेल में खाना मिलने में दिक्कत के सवाल पर अनंत ने कहा कि हां खाने की परेशानी तो रोज हो रही है। सरकार विरोध में है, जिसके चलते यह सब हो रहा है। कोरोना के संक्रमण के खतरे के चलते दूसरे कैदियों की गवाही नहीं हो रही है। दूसरी ओर मेरी पेशी रोज हो रही है। कहा जाता है कि मोबाइल पर ही पेशी दीजिए। यह नियम नहीं है।

लौटते समय अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते अनंत सिंह।

लौटते समय अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते अनंत सिंह।

घर से एके 47 मिलने के मामले में बंद हैं अनंत
16 अगस्त 2019 को अनंत सिंह के पटना जिले के बाढ़ के लदमा गांव स्थित पुश्तैनी मकान से पुलिस ने एक एके- 47, दो हैंड ग्रेनेड और कई हथियार बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन वे फरार हो गए थे। 6 दिनों बाद 23 अगस्त को दिल्ली की साकेत कोर्ट में अनंत ने सरेंडर कर दिया था। उन्हें बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से बेऊर जेल भेज दिया गया था।

चार बार विधायक चुने गए हैं अनंत सिंह
अनंत सिंह कभी जदयू के बाहुबली नेता कहे जाते थे। 2005 के मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में नीतीश ने पहली बार उन्हें मोकामा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। वे जीते और विधानसभा पहुंचे। अक्टूबर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में अनंत दूसरी बार जीते। 2010 के चुनाव में वह तीसरी बार विधायक बने। 2015 के चुनाव से पहले अनंत सिंह को हत्या के एक मामले में जेल जाना पड़ा था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जेल से ही विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kangana Ranaut’s Office May be Rebuilt by BMC if She Proves Authorised Construction in Court

Thu Sep 10 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : কঙ্গনার সঙ্গে BMC-র লড়াই পৌঁছেছে বোম্বে হাইকোর্টে। তবে আজও (বৃহস্পতিবার) এই মামলার নিস্পত্তি হল না। এই মামলার পরবর্তী শুনানি ২২ সেপ্টেম্বর।  বুধবার বেআইনি নির্মাণের অভিযোগে, কঙ্গনার পালি হিল এলাকার ‘মণিকর্ণিকা’ অফিসে বুলডোজার চালায় BMC। আর এরপরেই স্থগিতাদেশ চেয়ে কঙ্গনার আইনজীবী বোম্বে হাইকোর্টে আবেদন করেন। এরপরই অফিস ভাঙার […]

Breaking News

Recent Posts