Appeals to run DCW rape case in fast track court | डीसीडब्ल्यू दुष्कर्म के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील की

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिख कर दिल्ली के हाल के दो दुष्कर्म के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील की। बुधवार को लिख पत्र में आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पिछले महीने हुए 12 वर्ष की बच्ची और दो दिन पहले छावला में हुए 80 वर्ष की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट करवाने और मामले को फास्ट ट्रैक करवाकर दोषियों को फांसी की सजा सुनिश्चित कराने की अपील की।

पत्र में मालीवाल ने लिखा कि दिल्ली में 12 वर्षीय बच्ची के साथ 4 अगस्त को बर्बरता के साथ दुष्कर्म किया गया। पश्चिम विहार की घटना में बच्ची के सिर में भी गहरी चोटें आई। बच्ची की कई सर्जरी भी हुई और लड़की अभी भी आईसीयू में ही भर्ती है। इस बच्ची का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमज़ोर है और उन्हें भी इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। वहीं, दूसरी घटना सोमवार की है। जिसमें 90 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया।

रैन बसेरे मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने डीसीडब्ल्यू को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के अंतर्गत आने वाले रैन बसेरों में महिलाओं की दयनीय स्थिति और उनके साथ होने वाले अपराध पर नियंत्रण और कार्रवाई की मांग लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली महिला आयोग कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पूनम पाराशर झा, प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री इम्प्रीत सिंह बख्शी शामिल थे। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पाराशर झा ने बताया की महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को जगाने आया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mumbai Special Court to pass order on Rhea Chakraborty’s bail plea on Friday : Bollywood News

Thu Sep 10 , 2020
Rhea Chakraborty who was arrested by the Narcotics Control Bureau (NCB) on Tuesday and sent to 14-day judicial custody has applied for a fresh bail plea. Along with Rhea, her brother Showik Chakraborty, Sushant Singh Rajput’s house manager Samuel Miranda, Dipesh Sawant, alleged drug peddlers Abdul Basit and Zaid Vilatra […]

Breaking News

Recent Posts