Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | संक्रमितों की संख्या 45 लाख के पार, अब तक करीब 35 लाख लोग रिकवर भी हुए; देश में 75 हजार से ज्यादा जान गई

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन का देश में 17 जगहों पर ट्रायल चल रहा था। – फाइल फोटो

  • ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका ने ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति के बीमारी होने के बाद इसे रोक दिया था
  • भारत में इस वैक्सीन का ट्रायल पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है
  • देश में बुधवार को 1168 लोगों की मौत हुई, अब तक इस बीमारी से 75 हजार 119 मरीज दम तोड़ चुके हैं

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 लाख के पार हो चुकी है। अब तक 45 लाख 14 हजार 649 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 35 लाख 7 हजार 454 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 75 हजार 575 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में गुरुवार को 51 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल रोक दिया है। ब्रिटेन में ट्रायल रुकने के बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बुधवार को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से ट्रायल न रोकने की वजह पूछी और कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

दरअसल, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन बना रही हैं। इसका ट्रायल भारत समेत कई देशों में चल रहा है। दो दिन पहले एक व्यक्ति के बीमार होने की वजह ब्रिटेन में उन्होंने अपने ट्रायल को रोक दिया। यह व्यक्ति इस ट्रायल में शामिल था। (एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन ट्रायल रोकने की पूरी खबर यहां पढ़ें)

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा, ‘हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और एस्ट्राजेनेका के ट्रायल शुरू करने तक भारत में ट्रायल रोक रहे हैं। हम ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

कोरोना अपडेट्स

  • बुधवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 95 हजार 735 मरीज मिले। देश में अब तक 75 हजार 197 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 9 लाख 23 हजार 327 एक्टिव केस हैं। 34 लाख 83 हजार 39 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • राजधानी दिल्ली में पिंक और यलो लाइन के बाद आज से रेड और ग्रीन लाइन पर भी मेट्रो शुरू हो गई। उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि राजधानी में ज्यादातर मेट्रो लाइंस शुरू हो गई हैं। आज सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच 47 हजार 600 लोगों ने यात्रा की।
यह फोटो इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन का है। गुरुवार सुबह ग्रीन लाइन पर मेट्रो दौड़ी। हालांकि, सुबह लोगों की तादाद काफी कम थी।

यह फोटो इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन का है। गुरुवार सुबह ग्रीन लाइन पर मेट्रो दौड़ी। हालांकि, सुबह लोगों की तादाद काफी कम थी।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। देवास, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी समेत कई जिलों में मंगलवार-बुधवार को यह दिक्कत आई है। देवास के अमलतास अस्पताल में कोरोना मरीज 7 घंटे तक ऑक्सीजन के लिए परेशान रहे। यह परेशानी इसलिए आई, क्योंकि छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र ने सप्लाई रोक दी।

राज्य में अभी कोविड के एक्टिव केस 17 हजार 700 से ज्यादा हैं। इनमें से 20% मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है। महाराष्ट्र से सप्लाई रोक दिए जाने के बाद एकाएक किल्लत बढ़ गई। अस्पतालों में जुलाई में हर दिन 40 टन तो अगस्त में 90 टन ऑक्सीजन लगी। उधर, इंदौर में लगातार केस बढ़ने के बाद व्यापारियों ने वीकेंड यानी शनिवार को 5 और रविवार को शाम 6 बजे दुकानें बंद करने का फैसला किया है।

2. राजस्थान
राज्य में बुधवार को रिकॉर्ड 1610 रोगी मिले। यह पहला मौका है जब राजस्थान में एक दिन में 1600 से ज्यादा संक्रमित मिले। उधर, जोधपुर जिले में स्टेट रिपोर्ट में 220 संक्रमित बताए गए, लेकिन स्थानीय जानकारी के अनुसार 450 पॉजिटिव मिले। पिछले 24 घंटे में 5 की मौत हुई। जिले में अब तक 15 हजार 633 केस सामने आए, जबकि 12 हजार 212 स्वस्थ हो गए हैं। 223 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।

3. बिहार
पटना जिले में बुधवार को 206 मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हजार 900 हो गई है। इनमें 20 हजार 699 ठीक हो चुके हैं। अभी 2109 एक्टिव केस हैं। ठीक हुए मरीजों की दर 90% हो गई है। राज्य में फिर 1.2 लाख लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसके साथ अब तक 44.5 लाख कोरोना टेस्ट की जांच हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट भी 3.4% पर पहुंच गया है।

राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने से उन्हें दिल्ली एम्स प्रशासन ने आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। 10 दिनों से एम्स में भर्ती हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वे कोरोना के साइड इफेक्ट्स से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उधर, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी पॉजिटिव हो गए हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 23 हजार 577 नए मरीज मिले। 13 हजार 906 लोग ठीक हो गए, जबकि 380 मरीजों ने जान गंवा दी। राज्य में अब तक 9 लाख 67 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 86 हजार 462 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 52 हजार 734 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 27 हजार 787 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में एक हफ्ते से 5 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को 6 हजार 568 मरीज सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा अब 2 लाख 85 हजार 41 पर पहुंच गया है। इनमें 2 लाख 16 हजार 901 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 28 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1.4 लाख सैंपल की जांच की गई। राज्य में अब तक 69.2 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Game Of Thrones actress Diana Rigg, known for her role as Olenna Tyrell, passes away at 82    : Bollywood News

Thu Sep 10 , 2020
Dame Diana Rigg, popular known for starring in James Bond and The Avengers films and HBO series Game Of Thrones, has passed away at the age of 82. “She died peacefully early this morning. She was at home with her family who have asked for privacy at this difficult time,” […]

Breaking News

Recent Posts