- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bihar: Patna One Crore Worth Of Goods Stolen From Captain House, Thieves Also Took A Thousand Dollars
पटना20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान।
- घर के लोगों ने सारे गहने को एक आलमीरा में रखा था, जिसे चोर ले गए
राजधानी पटना के जय प्रकाश नगर में स्थित कैप्टन राकेश कुमार के घर से चोरों ने एक करोड़ रुपए के सामान की चोरी कर ली। चोर एक हजार अमेरिकी डॉलर भी ले गए। घटना रविवार रात की है। सोमवार सुबह घर में रह रहे लोगों को पता चला कि चोरों ने रात में घर साफ कर दिया।
आलमीरा में रखा था पूरे परिवार का गहना
घर के लोगों ने सारे गहने को एक आलमीरा में रखा था, जिसे चोर ले गए। इसके साथ ही दो लाख रुपए नगद भी चोरी हुए। पुलिस को दिए गए आवेदन में चोरी हुए गहने और अन्य सामान की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए बताई गई है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कलेक्ट किया गया है। पुलिस को इन फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।
0