Man Arrested For Allegedly Threatening Shivsena Leader Sanjay Raut – Sanjay Raut News: संजय राउत को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो)
– फोटो : Facebook

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF

ख़बर सुनें

शिवसेना के नेता संजय राउत को सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस शख्स ने दावा किया है कि वह अभिनेत्री कंगना रणौत का प्रशंसक है।

मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से पलाश घोष को राउत को धमकी देने के आरोप में शुक्रवार तड़के टॉलीगंज स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। घोष ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर शिवसेना नेता को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की चेतावनी दी थी। मामले में मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार घोष को शहर की अलीपुर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा जहां मुंबई पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड देने का अनुरोध करेगी। बता दें कि शिवसेना नेता राउत और अदाकारा रणौत के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है।
 
Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

লকডাউনে হাফ কিলো মাদক পৌঁছে যায় রিয়ার বাড়িতে, চাঞ্চল্যকর দাবি

Fri Sep 11 , 2020
এনসিবির জিজ্ঞাসাবাদে উঠে এসেছে তথ্য  Source link

Breaking News

Recent Posts