फरीदाबाद36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे का शिकार हुए बच्चे का पिता एसी का मिस्त्री है। (सिम्बोलिक फोटो)
- इंचटेप में करंट उतरने के बाद तेज धमाका हुआ और दोनों बच्चे बेहोश हो गए
- फरीदाबाद के एमजीएम नगर के बी-ब्लॉक की घटना
एसजीएम नगर के बी-ब्लॉक में शुक्रवार सुबह खेलते समय लोहे के इंचटेप में करंट उतरने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी दस साल की बहन आयुषी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसजीएम नगर के बी ब्लाक 22 फुट रोड निवासी विजय कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह एसी मिस्त्री हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उनके दो बच्चे आयुष (8) और आयुषी (10) खेल रहे थे। बताया जाता है कि खेलने के दौरान आयुष ने हाथ में लिए लोहे का इंचटेप मकान के पास से गुजर रहे बिजली के तार पर लगा दिया, जिससे उसमें करंट आ गया और जोरदार धमाका हुआ।
दोनों भाई बहन बेहोश होकर गिर पड़े। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और विजय कुमार को आवाज लगाई। विजय जब बाहर निकले तो देखा कि उनके दोनों बच्चे बेहोश पड़े हैं। लोगों ने दोनों बच्चों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया।
0
