नई दिल्ली। तीन सरकारी बैंकों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने ग्राहकों बड़ा तोहफा दिया है। बैंक की नई दरें बीते दिन शुक्रवार से लागू हो गई हैं जिससे आपकी हर महीने की ईएमआई पर सीधा असर पड़ेगा।
सूत्रों के मुताबिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने प्रमुख लोन ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी की कटौती की है। नई दरें बीते दिन शुक्रवार से लागू हो गई हैं। बैंक के मुताबिक, एक वर्ष की अवधि वाले कजऱ् पर एमसीएलआर 7.25 फीसदी से घटाकर 7.20 फीसदी कर दिया है। इसी तरह एक दिन और एक महीने की अवधि के ऋण पर कटौती के बाद ब्याज दर 6.75 फीसदी हो गई है। इस तरह से आपकी ईएमआई भी कम हो जाएगी।
एक और सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने एक साल की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर 7.65 फीसदी से घटाकर 7.55 फीसदी कर दी है। यह दरें भी आज से लागू हो गई हैं।
यूको बैंक ने भी एमसीएलआर में ब्याज दरें 0.05 फीसदी कर दी हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके बाद एक साल की अवधि वाले कर्ज पर दरें 7.40 फीसदी से घटकर 7.35 फीसदी पर आ गई है। यह कटौती अन्य सभी अवधि के लोन पर भी समान रूप से लागू होगी।
यह खबर भी पढ़े: India-China: चीनी मीडिया की भारत को धमकी, हमारे जवानों के सामने नहीं टिक पायेगी आपकी आर्मी और कहा-अगर भारत शांति चाहता है तो…
यह खबर भी पढ़े: पोर्न की दुनिया पर राज करने वाली इस स्टार के लिए पागल था अमेरिका को दहलाने वाला लादेन, मरते दम तक भी देखा रहा था इसका वीडियो
