Coronavirus India Cases Updates Spike Of 97570 Cases And 1201 Deaths Reported Covid19 Tally In The Country Rises To 4659985 – Coronavirus In India: देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97570 नए मामले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

Updated Sat, 12 Sep 2020 09:37 AM IST

भारत में कोरोना मामले: जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
– फोटो : PTI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF

ख़बर सुनें

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। यह तीसरा दिन है जब एक दिन में 95 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 97,570 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 46 लाख 59 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 36 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,201 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 77,472 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 46,59,985 हो गए हैं, जिनमें से 9,58,316 लोगों का उपचार चल रहा है और 36,24,197 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.77 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.66 फीसदी है। वहीं, 20.56 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

এবার NCB-র নিশানায় সারা আলি খান, উঠল চাঞ্চল্যকর অভিযোগ

Sat Sep 12 , 2020
তবে এনসিবির সামনে রিয়া বলিউডের যে তারকা-সহ পরিচালক, প্রযোজকদের নাম নিয়েছেন, সে বিষয়ে কিছু জানা যায়নি। Updated By: Sep 12, 2020, 08:58 AM IST ফাইল চিত্র Source link

You May Like

Breaking News

Recent Posts