Who Should We Reward For Catching Vikas Dubey Up Police Ask Mp Police – यूपी पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस से पूछा, ‘विकास दुबे को पकड़ने का ईनाम किसे देना है’

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:59 PM IST

विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था

विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था
– फोटो : ANI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग को एक पत्र लिखा है। जिसमें पूछा गया है कि गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने वाले शख्स को दिए जाने वाला पांच लाख का ईनाम किस व्यक्ति को देना है। इस ईनाम की घोषणा यूपी पुलिस ने दुबे के बारे में जानकारी देने वाले के लिए घोषित किया था। बता दें कि 10 जुलाई को हुई पुलिस मुठभेड़ में दुबे मारा गया था।

दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। इसलिए यूपी पुलिस जानना चाहती है कि ईनाम की राशि किसे दी जानी चाहिए। उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा, ‘हमें कानपुर एसएसपी का एक पत्र मिला है। उन्होंने विकास दुबे को लेकर घोषित किए ईनाम की राशि की जानकारी दी और जानना चाहते हैं कि उज्जैन में विकास दुबे को हिरासत में लेने के पीछे किस पुलिसकर्मी की भूमिका थी।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने अतिरिक्त एसपी अमरेन्द्र सिंह, रूपेश द्विवेदी और आकाश भूरिया की एक टीम का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण का अध्ययन करेंगे और मुझे ईनाम को लेकर रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर मैं कानपुर एसएसपी को एक प्रस्ताव भेजूंगा।’ दुबे 60 ज्यादा अपराध में वांछित था जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य जघन्य अपराध शामिल थे।

यह भी पढ़ें- विकास दुबे हर महीने कमाता था एक करोड़ रुपये, ईडी कर रही पैसों की जांच

वह कानपुर के बिकरू गांव से आठ पुलिसकर्मियों को मारने के बाद तीन जुलाई को फरार हो गया था। ये पुलिसकर्मी उसे हत्या के प्रयास की शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस टीम उसके घर के पास पहुंचे, उसने और उसके एक दर्जन आदमियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं।

दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने नौ जुलाई को तब गिरफ्तार किया जब वो उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने दुबे को हिरासत में लिए जाने के बाद कहा था कि मंदिर के बाहर फूल बेचने वाले एक दुकान मालिक ने सबसे पहले गैंगस्टर की पहचान की थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में होगी ऑनलाइन भर्ती, उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देशिका की जारी

Fri Jul 17 , 2020
कोलकाता। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार कॉलेजों में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन तथा नामांकन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने एक निर्देशिका जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण राज्य में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए […]

Breaking News

Recent Posts