Anuradha Paudwal’s Son Aditya Paudwal Passes Away at the age of 35 | अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मां की तरह आदित्य भी भजन सिंगर थे
  • किडनी फेल्यौर बना मौत का कारण

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार सुबह निधन हो गया है। वह 35 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

आदित्य भी गाते थे भजन

मां की तरह आदित्य भी भजन सिंगर थे और म्यूजिक कंपोज करते थे। फेसबुक पर आदित्य ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किए कई भजन शेयर किए हुए थे। आदित्य ने खुद कंपोज किया एक म्यूजिक वीडियो ‘अनवील्ड’ भी इसी साल 10 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज किया था।

कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर और काम करने की प्लानिंग में जुटे थे लेकिन इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई। आदित्य का नाम भारत के सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है।

शंकर महादेवन ने जताया शोक

आदित्य की मौत की खबर सुनकर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर शंकर महादेवन ने शोक जताया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, यह खबर सुनकर सदमे में हूं कि प्यारे आदित्य पौडवाल अब हमारे बीच नहीं हैं। मुझे यकीन नहीं हो रहा। वह बेहतरीन म्यूजिशियन और अच्छे इंसान थे। दो दिन पहले ही मैंने एक गाना गाया है जो आदित्य ने खूबसूरत तरीके से प्रोग्राम किया था। मैं भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि वे अब नहीं रहे। लव यू ब्रदर। मिस यू।

अनुराधा पौडवाल के पति का भी हो चुका निधन

पद्मश्री और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अनुराधा पौडवाल ने लगभग 4 दशक तक बॉलीवुड गाने और भजन गाए हैं। उनकी शादी अरुण पौडवाल से हुई थी। अरुण संगीतकार एसडी बर्मन के असिस्टेंट थे।

1 नवंबर, 2018 को पति अरुण की पुण्यतिथि पर अनुराधा पौडवाल ने 30 पुरानी फोटो ट्विटर पर शेयर की थी जब दोनों ने साथ में परफॉर्म किया था।

1 नवंबर, 2018 को पति अरुण की पुण्यतिथि पर अनुराधा पौडवाल ने 30 पुरानी फोटो ट्विटर पर शेयर की थी जब दोनों ने साथ में परफॉर्म किया था।

नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय 1991 में उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब बेटा भी साथ छोड़कर चला गया। उनकी एक बेटी है जिसका नाम कविता पौडवाल है।

बेटी कविता और बेटे आदित्य के साथ अनुराधा पौडवाल।

बेटी कविता और बेटे आदित्य के साथ अनुराधा पौडवाल।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

পশ্চিমবঙ্গ বোমার কারখানা, তোপ দিলীপের

Sat Sep 12 , 2020
পশ্চিমবঙ্গ বোমার কারখানা, তোপ দিলীপের Source link

Breaking News

Recent Posts