Bollywood News In Hindi : Vidyut Jammwal unhappy with upcoming Disney+ Hotstar announcement event as his film Khuda hafiz not get recognition | खुदाहाफिज की नजरअंदाजी पर विद्युत का तंज- बस 5 फिल्में ही रिप्रेजेंटेशन के लायक हैं, दो की कोई कद्र ही नहीं

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 08:59 PM IST

डिज्नी प्लस और हाट स्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर 29 जून को कई सितारे अपने फिल्मों की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर रहे हैं। लेकिन, इसे लेकर भी बॉलीवुड में विवाद शुरू हो गया है। विद्युत जामवाल ने इन फिल्मों की रिलीज और उसकी प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है। विद्युत ने अपनी बात एक ट्वीट के जरिए रखी है। 

विद्युत का तंज- आगे लंबा रास्ता है

विद्युत ने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा- निश्चित तौर पर बड़ा अनाउंसमेंट है। 7 फिल्में रिलीज की जा रही हैं और केवल 5 ही फिल्मों को प्रमोशन के लायक समझा गया। दो फिल्मों की इसमें कोई जानकारी ही नहीं है। आगे बहुत लम्बा रास्ता है और ये चीजें फिर लौट कर आती हैं। 

नेपोटिज्म से जुड़ रहे तार

विद्युत की फिल्म खुदा हाफिज को भी रिलीज हो रही है लेकिए उसे या फिर विद्युत को इस अनाउंसमेंट के बारे में कोई खबर नहीं दी गई है। खुदा हाफिज को फारुक कबीर ने डायरेक्ट किया है। इसमें विद्युत के अलावा शिवालेखा ओबराय काम कर रही हैं। एक अन्य फिल्म जिसे इन्विटेशन नहीं दिया गया है, वह कुणाल खेमू की लूटकेस है।

दरअसल, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद से ही बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और केवल कुछ लोगों के इशारों पर इंडस्ट्री चलाए जाने के आरोप लग रहे हैं। विद्युत जामवाल के इस ट्वीट को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

बड़े स्टार जूम पर करेंगे रिलीज का ऐलान

वरुण धवन की मेजबानी में आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और अजय देवगन जूम कॉल पर अपनी अपकमिंग फिल्मों की रिलीज की अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। इन सितारों की फिल्म आने वाले महीनों में डिज्नी प्लस और हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर OTT रिलीज हो रही हैं।
आलिया भट्ट की सड़क 2, अभिषेक बच्चन की ‘ द बिग बुल’, अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’ और अजय देवगन की ‘भुज’ हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब एक साथ इतने बड़े नामों की फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anushka Sharma trolled over Bengali folk song used in ''Bulbbul''

Mon Jun 29 , 2020
Anushka Sharma trolled over Bengali folk song used in ”Bulbbul” Mumbai, June 29 (IANS) ?Anushka Sharma and her new film on Netflix, “Bulbbul”, are facing social media flak over the lyrics of an age-old Bengali folk song used in the film. The song is “Kalankini Radha”, ”and the words roughly […]

Breaking News

Recent Posts