Gurgaon Rape Case; Private Company Employee Raped Her Friend On Pretext Of Marriage | प्राइवेट कंपनी की कर्मचारी के साथ प्रेमी ने शादी का झांसा देकर रेप किया, रिपोर्ट दर्ज

गुड़गांवएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • गुड़गांव के डीएलएफ फेज-3 में रहने वाली कर्मचारी ने दर्ज करवाया केस
  • जबरन शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप, आरोपी फिलहाल फरार

डीएलएफ फेज तीन निवासी कंपनी कर्मचारी ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। आरोप है कि युवक ने 4-5 बार उससे जबरन संबंध बनाएं और अब शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

मूलरूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय युवती गुड़गांव स्थित प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। वह डीएलएफ फेज-3 में किराये पर रहती है। इसी वर्ष फरवरी में फेसबुक से युवती की दोस्ती दिल्ली लाजपत नगर निवासी अनमोल अलरिजा से हुई। कुछ दिनों बाद ही दोनों मुलाकात करने लगे। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अगस्त माह में पीड़िता ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। शुक्रवार शाम को पीड़िता कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Film and TV actress Himani Shivpuri tests positive for COVID-19  : Bollywood News

Sat Sep 12 , 2020
Veteran actress Himani Shivpuri has tested positive for COVID-19. The actress took to her Instagram handle to informe the same. She also requested everyone who came in contact with her to get tested.  “I have tested positive for COVID, anyone who has come in contact with me should get themselves […]

Breaking News

Recent Posts