Sale of 980 kg Naivedyam and 5 thousand rupees flower garland in Mahavir temple | महावीर मंदिर में 980 किलो नैवेद्यम और 5 हजार रुपए के फूल-माला की हुई बिक्री

पटना16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भक्तों में जागरुकता, मास्क और सेनेटाइजर का हो रहा उपयोग

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लंबे समय बाद शनिवार को जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि सामान्य दिनों की अपेक्षा अभी भक्तों की संख्या कम ही रही। मंगलवार की तुलना में शनिवार को मंदिर में आने वालों की संख्या अधिक रही। मंदिर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भक्तों में जागरुकता भी देखी गई। महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भी मास्क लगाकर और हाथ को सेनेटाइज कर ही मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। मुख्य गेट के पास सभी का थर्मल जांच भी होता रहा।

मंदिर प्रबंधन की ओर से भी मास्क पहनने और हाथ सेनेटाइज करने के लिए जागरुक किया जा रहा था। वहीं मंदिर में प्रवेश करते ही भक्ति गीत एवं मधुर ध्वनि में भजन भी बजाया जा रहा था। भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान पर नैवेद्यम प्रसाद चढ़ाने कहा जा रहा था। मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दिन के करीब 2:30 बजे तक पांच हजार रुपए से अधिक के फूल एवं माला की बिक्री हो चुकी थी। वहीं रात नौ बजे तक लगभग सात हजार से अधिक के फूलों की बिक्री का अनुमान रहा।

भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में आए श्रद्धालु
महावीर मंदिर में 3 बजे तक ही ढाई लाख से अधिक की लगभग 980 किलो नैवेद्यम की बिक्री हुई। रात तक यह आंकड़ा लगभग 3 लाख 45 हजार तक और 1200 किलो नैवेद्यम की बिक्री तक पहुंचा। मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि ऊपरी तल्ले पर शिवमंदिर में कुछ निर्माण कार्य हो रहा है।

मंदिर परिसर में बाकी के अन्य मंदिर भक्तों के लिए खोल दिए है। बेली रोड स्थित पंचरुपी हनुमान मंदिर में भी शनिवार को भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर के पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मंदिर में भक्त कतार में भगवान के दर्शन करने एवं प्रसाद चढ़ाने के लिए आए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Actor Sobhita Dhulipala starts her own creative studio, encourages creators to share ideas : Bollywood News

Sun Sep 13 , 2020
Sobhita Dhulipala has made a mark for herself as an actor with her performance in films like Raman Raghav, Ghost Stories and the web series Made In Heaven among others. On Saturday, Sobhita took to her social media handle and announced a new initiative where she has encouraged creators to […]

Breaking News

Recent Posts