Bollywood News In Hindi : Sushant Singh Rajput Suicide case| no strangulation marks nor nail marks on his body according to final postmortem report of Sushant Singh Rajput | मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई, शरीर पर गला घोंटने या नाखून के निशान नहीं मिले

  • रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की मौत में कोई फाउल प्ले नहीं था
  • विसरा रिपोर्ट आना अभी बाकी, अब तक 23 लोगों के बयान दर्ज

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 08:00 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। अब उनकी फाइनल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की मौत में कोई फाउल प्ले नहीं था। फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को 5 डॉक्टर्स की टीम ने तैयार किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है।

विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह की विसरा रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र फोरेंसिक विभाग को लिखा है कि इस जांच को तुरंत पूरा किया जाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले सुशांत की हत्या की संभावना के चलते परिवार ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी।

अब तक 23 लोगों के बयान दर्ज किए गए

सुशांत की मौत के सिलसिले में परिवार, दोस्त, पुराने मैनेजर, टीम मेम्बर्स, हाउस स्टाफ और गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती सहित पुलिस ने करीब 23 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। यशराज फिल्म्स की ओर से वह कॉन्ट्रैक्ट कॉपी भी जमा की गई है, जिसे सुशांत ने 2012 में साइन किया था। उनके डॉक्टर का बयान अभी नहीं लिया गया है। बुधवार को उनके सीए का बयान दर्ज किया गया। 

सुशांत की मौत से पहले आखिरी बातचीत का भी पता चला है। सुशांत ने आखिरी बातचीत मैनेजर उदय सिंह गौरी से फिल्म के सिलसिले में की थी। पुलिस ने मंगलवार को उनकी एक्स पब्लिसिस्ट रोहिणी अय्यर के बयान भी रिकॉर्ड किए हैं।

मीडिया रिपोर्टों की भी जांच करेगी पुलिस

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म जिन्होंने सुशांत की मौत बारे में कई दावे किए थे, उन सभी की जांच की जाएगी। मुंबई पुलिस महेश भट्ट से संबंधित रिपोर्टों के पब्लिकेशन पर भी सवाल उठा सकती है और उन सोर्स और फैक्ट की जानकारी भी मांग सकती है, जिनके आधार पर रिपोर्ट लिखी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bengal Covid toll up to 580: Medinipur, Bardhaman bring down active cases

Wed Jun 24 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: June 24, 2020 12:30:53 pm Overall, authorities have tested 4,20,277 samples. According to the bulletin, the test positivity rate now is 3.5%.(Express Photo Shashi Ghosh) The Covid-19 active caseload in West Bengal on Tuesday dropped below 5,000 for the first time since […]

Breaking News

Recent Posts