Arson in three shops near Khalifabag Chowk, millions worth of goods turned to ashes | खलीफाबाग चौक के पास तीन दुकानों में आगजनी, लाखों का सामान राख हो गए

भागलपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खलीफाबाग चौक के पास डीएन सिंह रोड में रविवार शाम को तीन दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गए। शार्ट-सर्किट के कारण सबसे पहले हम-तुम रेडीमेड कपड़ा दुकान में आग लगी। इसके बाद मेट्रो फैशन और ढोकानियां एंड संस में भी फैल गई।

आग लगने की जानकारी पाकर दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान स्थानीय दुकानदार का हाथ बुरी तरह से झुलस गया। आग से शंकर सैलून में भी नुकसान हुआ है। सर्वाधिक हानि हम-तुम कपड़ा दुकान में हुई है। सारा रेडीमेड कपड़ा जलकर राख हो गया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bunty Aur Babli 2 team wrap the film with a dhamaal song shoot following all safety measures : Bollywood News

Mon Sep 14 , 2020
The star cast of Bunty Aur Babli 2, Saif Ali Khan, Rani Mukerji, Siddhant Chaturvedi, and debutant Sharvari, have wrapped shooting of the film. And they did it in style by shooting a fun, entertaining song at Yash Raj Films studios. Given that the shoot was happening in the middle […]

Breaking News

Recent Posts