Narendar Modi: MP chose the path to duty, I congratulate to them | संसद सत्र से पहले PM मोदी बोले- सदन एक संकल्प से जवानों के साथ खड़ा है

नई दिल्ली: मॉनसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को रक्षा संदेश दिया.पीएम मोदी ने कहा कि आज जब हमारे जवान सीमा पर डटे हैं, बुलंद हैसलों के साथ दुर्गम पहाड़ियों में डटे हुए हैं. जिस विश्वास के साथ वे खड़े हैं, एक भाव, एक संकल्प के साथ सदन सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है. सदन संसद के माधयम से खड़ा है. 

PM मोदी ने कहा कि कोरोना के साथ कर्तव्य भी जरूरी है. कोरोना भी है, कर्तव्य भी है. सभी सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना है. मैं सभी सांसदों को इस पहल के लिए बधाई देता हूं.  अभिनंदन करता हूं और धन्यवाद भी देता हूं. कोरोना के खिलाफ जंग पर पीएम मोदी ने कहा, ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं.’ 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘बजट सत्र समय से पहले रोकना पड़ा था. इस बार भी दिन में दो बार एक बार सुबह एक बार लोकसभा समय भी बदलना पड़ा है. शनिवार और रविवार भी इस बार कैंसिल कर दिया गया है लेकिन सभी सदस्यों ने इसको स्वीकार किया है, स्वागत किया है और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का निश्चय किया है. 

उन्होंने आगे कहा, ‘इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे अनेक विषयों पर चर्चा होगी और हम सब का अनुभव है कि लोकसभा में जितनी ज्यादा चर्चा होती है, जितनी गहन चर्चा होती है, जितनी विविधताओं से भरी चर्चा होती है, उतना सदन को भी विषयवस्तु को भी और देश को भी बहुत लाभ मिलता है. इस बार भी उस महान परंपरा में हम सभी सांसद मिलकर वैल्यू एडिशन करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है.’ 

 LIVE टीवी: 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

RSVP’s Sitara starring Sobhita Dhulipala and Rajeev Siddhartha will be heading to digital : Bollywood News

Mon Sep 14 , 2020
RSVP has always been at the forefront of producing great content for digital platforms like Love Per Square Foot, Lust Stories, and Raat Akeli Hai. After A Thursday, RSVP’s next straight-to-digital film Sitara is all set to resume shooting in November. Having completed a brief schedule in Mumbai, the shoot […]

Breaking News

Recent Posts