Kangana’s frown went to Mumbai on 9 September and returned to Chandigarh on 14, showing confidence in Kangana’s attitude | 9 सितंबर को मुंबई गई कंगना के तेवर और 14 को वापस चंडीगढ़ पहुंची कंगना के तेवर में बदलाव दिखा, आज विश्वास से भरी हुई दिखी

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Kangana’s Frown Went To Mumbai On 9 September And Returned To Chandigarh On 14, Showing Confidence In Kangana’s Attitude

मोहालीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना आज सुबह पहुंची।

  • सीआरपीएफ जवानों से घिरी कंगना ने हाथ हिलाया और गाड़ी में बैठ हिमाचल के लिए रवाना हो गई
  • मुंबई से निकलने के समय सोशल मीडिया पर लिखा था- मुझे कमजोर समझ कर भूल कर गए

(लखवंत सिंह). फिल्म स्टार कंगना रणौत आज सुबह मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वे मनाली के लिए रवाना हो गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था में एयरपोर्ट से निकल रही कंगना ने कोई बात नहीं की केवल लोगों और मीडिया की ओर देखते हुए अपने हाथों को हवा में हिलाया और सुरक्षा घेरे में अपनी गाड़ी तक पहुंची।

एयरपोर्ट से निकल कर हाथ हवा में लहराया कंगना ने

एयरपोर्ट से निकल कर हाथ हवा में लहराया कंगना ने

9 सितंबर को जब कंगना चंडीगढ़ से मुंबई के लिए निकली थी तो उनके चेहरे पर कुछ डर दिख रहा था लेकिन आज जब मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची तो वे पूरी तरह विश्वास से भरी हुई दिखी। एयरपोर्ट से निकलते समय कंगना ने काले रंग का चश्मा और साड़ी पहनी हुई थी और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। जिस अंदाज में कंगना आज एयरपोर्ट से निकली ऐसा लग रहा था कि जैसे मुंबई से वह पहली जंग जीत कर आ रही हो। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल और उनका पीए भी साथ था। सीआरपीएफ के जवान मुस्तैदी से उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद थे।

सुशांत मौत मामले के बाद रिया चक्रवर्ती और महाराष्ट्र सरकार को लेकर पिछले दिनों से लगातार वाद-विवाद चल रहा है। अब उनका सीधा विवाद उद्धव ठाकरे और संजय राउत से हो गया है। पांच दिन बीताने के बाद मुंबई से मनाली के लिए निकली कंगना विश्वास से भरी हुई दिख रही थी।

जानकारी के अनुसार अब फिर कंगना 22 सितंबर को चंडीगढ़ से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और अपने कामकाज करेगी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“Sorry Rakul, Sorry Sara,” writes Samantha Akkineni after NCB denies making a list of Bollywood celebrities in drug probe : Bollywood News

Mon Sep 14 , 2020
On Sunday, actress Samantha Akkineni shared a screenshot of a post that claims that the NCB has denied making a list of Bollywood celebrities in connection with the ongoing drug probe in which Rhea Chakraborty and several others were arrested. This came after a news channel reported that Rhea named […]

Breaking News

Recent Posts