पटना13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
बिहार फाउंडेशन ने राज्य के लोगों की मदद के लिए एक आयुर्वेदिक हेल्थकेयर संगठन निरोगस्ट्रीट के सहयोग से कोविड-19 कॉल सेंटर की स्थापना की है। इस कॉल सेंटर के नंबर 9020774400 पर फोन कर लोग न केवल विशेषज्ञ डॉक्टरों से कोविड-19 से संबंधित सलाह ले सकते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर भी ले सकते हैं।
वर्तमान में फाउंडेशन के पास कोविड मरीजों की मदद के लिए 267 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। इनमें से 63 सिलेंडरों का इस्तेमाल बिहार के 15 जिलों में कार्यरत 16 स्वयंसेवकों की टीम द्वारा किया जा रहा है।
हर जिले में कम से कम एक स्वयंसेवी के नेटवर्क के साथ 1000 सिलेंडरों का ऑक्सीजन बैंक स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। निरोगस्ट्रीट के संस्थापक रामकुमार बताते हैं कि लोगों को ज़रूरत के समय उचित चिकित्सकीय सहायता और मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा हैं। ऐसे में यह कॉल सेंटर बिहार के लोगों के लिए मददगार साबित होगा।
उन्होंने कहा कि आहार और आयुर्वेदिक उपचार से लोगों की इम्युनिटी बढ़ाना भी जरूरी है। उल्लेखनीय है कि निरोगस्ट्रीट आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर काम और आयुर्वेद के माध्यम से उपचार के लिए करती है।
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
- सोशल मीडिया एवं प्रोमोशनल क्रिएटिव वीडियोज की मदद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोग की रोकथाम, निदान एवं अन्य निर्देशों पर जानकारी का प्रसार।
- इस सेवा के लिए स्वयंसेवी डॉक्टरों के सहयोग से टेलीचिकित्सा सुविधा।
0
