फरीदाबाद10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- अर्थिंग कर रहे लोगों से रिश्वत के लिए मांगे थे 5 हजार रुपये
- तीन हजार रुपये में सौदा हुआ, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में तैनात एक हवलदार को स्टेट विजिलेंस की टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हवलदार की पहचान इस्लाम के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम रिश्वतखोर हवलदार से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार वजीरपुर रोड निवासी संजीत कुमार घरों में बिजली अर्थिंग का काम करते हैं। इसके लिए उन्हें बोरवेल की तरह जमीन में 30 से 40 फुट गहरा गड्ढा खोदना पड़ता है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले संजीत खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के एक घर में अर्थिंग का काम करने गए थे।
वह मसीन से गड्ढा खुदाई कर रहे थे कि खेड़ी पुल थाने का हवलदार इस्लाम वहां पहुंच गया। संजीत पर अवैध बोरिंग करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने की धमकी देने लगा। संजीत का कहना है कि उसने पुलिसकर्मी को बताया कि वह अर्थिंग कर रहा है न कि बोर फिर भी वह नहीं माना। शिकायतकर्ता के मुताबिक हवलदार ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की थी।
सौदा तीन हजार रुपये में तय हो गया। हवलदार संजीत को लगातार फोन करता रहा। संजीत इसकी शिकायत विजिलेंस कर दी। विजिलेंस की टीम ने प्लानिंग के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में रिश्वतखोर हवलदार को खेड़ी पुल नाके के पास रंगे हाथ तीन हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया।
0