Claims of making 55 thousand people a day, a campaign being run by the Community Welfare Society for two more days | एक दिन में 55 हजार लोगों को काढ़ा पिलाने का दावा,कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से चलाया जा रहा अभियान दो दिन और

बीकानेर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से शहरी क्षेत्र में 80 केंद्रों पर 55 हजार लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। सोसायटी के राजकुमार किराड़ू ने बताया कि तीन दिवसीय इस अभियान के दौरान प्रत्येक घर तक काढ़ा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यह काढ़ा गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। काढ़ा वितरण टीम में स्काउट गाइड के 150 रोवर, वेलफेयर सोसायटी के 200 कार्यकर्ता, आयुर्वेद

विभाग के अधिकारियों सहित पंद्रह से अधिक संस्थाओं और आमजन ने भागीदारी निभाई। संत निरंकारी मंडल के 12 कार्यकर्ताओं ने भी सेवाएं दीं। वहीं रोटरी क्लब, रोट्रेक्ट, इनर व्हील तथा अवर फाॅर नेशन, विप्र फाउण्डेशन के कार्यकर्ता भी साथ थे। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक काढ़ा वितरण किया।

उधर, आयुर्वेद विभाग व विप्र फाउंडेशन की ओर से आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण कार्यक्रम का सोमवार को भी जारी रहा। प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि बीकानेर में 20 से अधिक बूथों पर विप्र फाउंडेशन के सिपाही कार्यरत हैं। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले शिविर में जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास के नेतृत्व में 21 चरणों में 20 हजार से अधिक नागरिकों को काढ़ा पिलाया जा चुका है। शिविर दो दिन और जारी रहेगा। इस दौरान योगेश बिस्सा, प्रवेश जोशी, केसी ओझा, छोटूलाल चूरा, गिरिराज पुरोहित आदि उपस्थित थे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rhea Chakraborty’s lawyer says they are not in a hurry to apply for bail in the High Court : Bollywood News

Tue Sep 15 , 2020
The bail plea of Rhea Chakraborty, Showik Chakraborty and others were rejected by Mumbai special court on Friday. Reportedly, the siblings are likely to apply for bail in the High Court soon. However, senior advocate Satish Maneshinde who is representing the Chakraborty siblings said that they are not in a […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts