पटना38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोप है कि चुन्नू भाइयों के साथ लड़की को भगा ले गया था(फाइल फोटो)।
- भाई ने 14 साल उम्र बता दर्ज कराया तीन नामजद पर केस
- 19 साल उम्र बताकर लड़की ने कहा-अपनी मर्जी से छोड़ा था घर
पटना में 10 दिन पहले एक गर्भवती अविवाहिता घर से गायब हो गई थी। परिजनों को लगा कि कुछ लोग उसे भगा ले गए हैं। 6 सितंबर लड़की के भाई ने गौरीचक थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 7 सितंबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 9 सितंबर को परिजन को अचानक जानकारी मिली उनकी बेटी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। परिजन पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी बीमार है और तुरंत उसे दूसरे प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती थी और किसी वजह से उसका बच्चा खराब हो गया। मामला गौरीचक थाना क्षेत्र का है।
भाई का आरोप-लड़की को जबरन भगा ले गए थे
लड़की के भाई का आरोप है कि 5 सितंबर की रात घर में दादा-दादी थे। पापा सिक्योरिटी गार्ड हैं और वे नाइट ड्यूटी पर गए थे। मैं भी घर से बाहर था। इसी दौरान नौबतपुर का रहने वाला चुन्नू अपने मौसेरे भाई भूरो और चचेरे भाई चिंटू के साथ पहुंचा और बहन को भगा ले गए।
बालिग और नाबालिग में फंसा पेंच
लड़की के घरवालों का दावा है कि उनकी बेटी नाबालिग है। आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ गंदी हरकत की है। सिटी एसपी जितेंद्र कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला लव-अफेयर का है। पुलिस के मुताबिक लड़की का कहना है कि 5 सालों से लव अफेयर चल रहा था। लड़की अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पुलिस इस बात की जांच रही है कि लड़की बालिग या है नाबालिग। पुलिस का कहना है कि जांच में लड़की नाबालिग निकली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अमित जायसवाल
0