SBI to change ATM cash withdrawal rules from September 18. Know details | लॉकडाउन में ATM फ्रॉड बढ़े, इसलिए 18 सितंबर से बदल रहा कैश निकालने का नियम; जानिए पैसे निकालने के लिए क्या करना पड़ेगा?

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अब एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर दिन में भी ओटीपी की जरूरत होगी। -फाइल फोटो

  • बैंक ने ओटीपी बेस्ड एटीएम विड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है
  • SBI के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और ATM का इस्तेमाल करते हैं

लॉकडाउन के दौरान एटीएम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड एटीएम कैश विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है। यह सुविधा देशभर के सभी एसबीआई एटीएम पर 18 सितंबर से लागू हो जाएगी।

10,000 या इससे ज्यादा रुपए निकालने पर ओटीपी लगेगा

इस सुविधा के शुरू होने के बाद एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर दिन में भी ओटीपी की जरूरत होगी। इससे पहले तक रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर ही ओटीपी की जरूरत होती थी। बैंक ने 1 जनवरी से यह नियम लागू किया था।

पैसे निकालने के अब कौन से कदम होंगे ?

अब 18 सितंबर यानी इस शुक्रवार से अगर आप 10 हजार या इससे ज्यादा पैसे निकालने एटीएम जाते हैं तो अब आपके पास कार्ड एंटर करने और अमाउंट डालने के बाद बैंक की तरफ से रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डेबिट कार्ड की पिन के साथ डालना होगा, तभी आप एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे।

ओटीपी के कारण कैसे बढ़ेगी सुरक्षा?

एसबीआई के एमडी (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग) सीएस सेट्टी ने कहा कि तकनीकी सुधार और सेफ्टी के मामले में एसबीआई हमेशा सबसे आगे रहा है। हमें उम्मीद है कि 24×7 ओटीपी-आधारित कैश विड्रॉल की सुविधा से सुरक्षा स्तर को और ज्यादा मजबूती मिलेगा। दिनभर इस सुविधा को लागू करने से एसबीआई डेबिट कार्डधारक धोखेबाजों, अनधिकृत निकासी, कार्ड स्कीमिंग, कार्ड क्लोनिंग और इसी तरह के जोखिम से बच सकेंगे।

देशभर में बैंक के 22,000 से अधिक ब्रांच

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की देशभर में 22 हजार से ज्यादा ब्रांच हैं। एसबीआई की मौजूदगी 30 से ज्यादा देशों में है। SBI के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और ATM की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kangana Ranaut; Latest News On Kangana Ranaut Jaya Bachchan | Amitabh Bachchan Security Increased Jaya Bachchan Statement In Parliament | कंगना बोलीं- जयाजी, आप और आपकी इंडस्ट्री ने कोई थाली नहीं दी, 2 मिनट के रोल वाली थाली भी हीरो के साथ सोने पर मिलती थी; अब बिग बी के घर की सुरक्षा बढ़ी

Wed Sep 16 , 2020
Hindi News National Kangana Ranaut; Latest News On Kangana Ranaut Jaya Bachchan | Amitabh Bachchan Security Increased Jaya Bachchan Statement In Parliament मुंबई12 मिनट पहले कॉपी लिंक स्वरा भास्कर ने बुधवार को एक्ट्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने कंगना से बड़ों की इज्जत करने के लिए कहा कंगना ने कहा- शो […]

Breaking News

Recent Posts