Bihar: Father beaten the two-year-old daughter to death in Lohanipur, Patna | पत्नी से झगड़ा का गुस्सा पति ने मासूम बेटी पर उतारा, जमीन पर पटक पटक कर ले ली जान

पटना5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बेटी सान्या की लाश लेकर भाग रहे आरोपी पिता धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया
  • पति की हरकतों से तंग आकर स्वीटी भूतनाथ रोड स्थित अपने मायके चली गई थी

एक पिता बहुत ही बेरहम निकला। पत्नी के साथ हुए झगड़े का गुस्सा उसने अपनी ढ़ाई साल की मासूम बेटी के ऊपर निकाला। इस कदर उसे पटका और पीटा की उस मासूम बच्ची की जान ही चली गई। मामला पटना के कदमकुआं थाना के तहत लोहानीपुर के भूषण गली की है।

मामले की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस हरकत में आई। बेटी सान्या की लाश लेकर भाग रहे आरोपी पिता धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बाप-बेटी को पीएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची के मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार निशिकांत ने इसकी पुष्टि की है।

पत्नी के मायके जाने से नाराज था धर्मेंद्र
पुलिस की जांच में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार धर्मेंद्र एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। वह अक्सर शराब पिता है। शराब के नशे में ही मंगलवार को उसने पत्नी स्वीटी के साथ झगड़ा किया था। उसके साथ भी मारपीट की थी। पति की हरकतों से तंग आकर स्वीटी पटना के ही भूतनाथ रोड में स्थित अपने मायके चली गई। उसने बेटी को पति के पास ही छोड़ दिया था।

बुधवार दोपहर को धर्मेंद्र ने खूब शराब पी ली। फिर पत्नी से बात की। उसे घर आने को कहा। जब पत्नी ने आने से इनकार किया तो वह गुस्से में आ गया। उसने बेटी को जान से मार देने की धमकी दी। जब स्वीटी नहीं आई तो धर्मेंद्र ने मासूम सान्या की जान ले ली। थानेदार के अनुसार इस मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की जाएगी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP MP and veteran actress Hema Malini supports Jaya Bachchan’s Parliament speech : Bollywood News

Wed Sep 16 , 2020
Yesterday, Samajwadi Party’s MP Jaya Bachchan’s speech in the parliament about the actors vilifying the industry and calling it a gutter went viral. The veteran actress put her opinion forth and expressed that they shouldn’t be ungrateful towards what the industry has given them and not judge the entire industry […]

Breaking News

Recent Posts