- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Light Diyas, Candles At 9thSeptember9pm9minutes News Updates | RJD Bihar Tejashwi Yadav And Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav In Uttar Pradesh
लखनऊ/पटनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पटना में अपने आवास पर राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ लालटेन जलाई।
- तेजस्वी यादव ने कहा- देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के खिलाफ आंदोलन में राजद बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा
- सपा ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार ने जून तक एक करोड़ बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का वादा किया था
गरीबी-बेरोजगारी और भुखमरी को मुद्दा बनाकर यूपी और बिहार में सपा और राजद मोदी स्टाइल में सरकार का विरोध किया। रात नौ बजे से नौ मिनट के लिए घरों की लाइट बंद करके लालटेन, मोमबत्ती और दीपक जलाने का आह्वान किया गया है। पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के साथ आवास की लाइट बंद करके लालटेन जलाई। यूपी में भी सपा समर्थकों ने दीये और मोमबत्ती जलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल में कोरोना वॉरियर्स के उत्साहवर्धन के लिए रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये-मोमबत्ती जलवाए थे।

पटना राबड़ी देवी के आवास पर लालटेन जलाकर प्रदर्शन करते राजद के समर्थक। इनमें से कुछ चीनी लालटेन लिए हैं।
लालू परिवार को जलानी थी लालटेन, मिली 9 तो 12 चाइनीज से चलाया काम
रोजगार के मुद्दे पर राजद ने बुधवार रात 9 बजे 9 मिनट तक लोगों ने लालटेन जलाने की अपील की थी। सत्ता पक्ष यह लगातार कह रहा है कि बिहार से लालटेन अब गायब हो चुकी है। यह बात खुद राजद ने भी साबित कर दी। लालू परिवार के लोगों ने तो 9 बजे लालटेन जलाई, लेकिन राजद के कुछ नेताओं को चाइनीज लालटेन से काम चलाना पड़ा। इस खास दिन के लिए भी राजद नेताओं को लालटेन नहीं मिली। पार्टी दफ्तर में भी ऐसा ही हाल था। कुछ के पास लालटेन थी तो कुछ के पास चाइनीज।
लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
बेरोजगारी का विरोध करने और कैंडल मार्च कांग्रेसी युवा कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। अचानक दर्जनों कार्यकर्ता हजरतगंज के श्रीराम टॉवर के पास कैंडल मार्च निकालने पहुंचे थे। भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा इस दौरान पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। कई कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में लिया गया हैं। यूथ कांग्रेस के नेताओं को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा हैं यह युवक कांग्रेस के नेता आज बेरोजगार युवाओं के पक्ष में मोमबत्ती, टार्च जलाकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। युवक कांग्रेस के नेता “9 तारीख को 9 मिनट अभियान” के समर्थन में कार्यक्रम करने वाले थे।

लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मोमबत्ती जलाकर बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
सपाइयों ने कहीं मोमबत्ती तो कहीं जलाई मशाल
बेरोजगारी के खिलाफ पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने कहीं मोमबत्ती तो कहीं मशाल जलाकर विरोध जताया। लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेता चांद सिद्दीकी के नेतृत्व में मशाल जलाकर विरोध जताया। वहीं, पार्टी कार्यालय में एमएलसी सुनील सिंह साजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माेमबत्ती जलाकर विरोध जताया।

लखनऊ के जानकीपुरम् इलाके में सपा नेता चांद सिद्दीकी के नेतृत्व में मशाल जलाकर विरोध जताया गया।
आज आनेवाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया
सियासत के आसमान पर रोशनी से इंक़लाब लिख दियाआज युवाओं ने भाजपा के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरूआत कर दी है. हमने नौजवानों की ख़ातिर मोमबत्तियाँ जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया है और देते रहेंगे.#9Baje9Minute#9बजे9मिनट pic.twitter.com/5HKiK2u2fL
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 9, 2020
अखिलेश के आह्वान का प्रियंका ने समर्थन किया था
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की है कि बेरोजगारी के खिलाफ दिए जलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा- आपकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंच जाए। वहीं, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अखिलेश यादव का साथ देते हुए कहा है कि रोजगार की लड़ाई में उनका साथ देने की जरूरत है।

लखनऊ में कार्यालय पर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन करते एमएलसी सुनील सिंह साजन।

सपा के राज्यसभा सांसद और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने अपने घर में दीपक जलाकर सोशल मीडिया पर फोटो डाली।
0
