- Hindi News
- National
- Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today
नई दिल्ली3 घंटे पहले
गडकरी ने लिखा, ”कल मैं कमजोर महसूस कर रहा था। मैंने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद कोरोना की जांच कराई और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ईश्वर और आप सभी के आशीर्वाद से अभी ठीक हूं।” -फाइल फोटो
- देश में एक्टिव केस का आंकड़ा 10 लाख के पार; एक दिन में रिकॉर्ड 82 हजार लोग ठीक भी हुए
- 24 घंटे में महाराष्ट्र में 23 हजार 365 और आंध्र प्रदेश में 8 हजार 835 नए मरीज बढ़े
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 51 लाख के पार हो गया। अब तक 51 लाख 12 हजार 480 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार 856 नए मरीज मिले। इसके पहले 11 सितंबर को 97 हजार 754 केस बढ़े थे।
इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। गडकरी ने लिखा, ”कल मैं कमजोर महसूस कर रहा था। मैंने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद कोरोना की जांच कराई और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ईश्वर और आप सभी के आशीर्वाद से अभी ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया वह प्रोटोकॉल का खयाल रखते हुए खुद को सुरक्षित करें।”
Yesterday, I was feeling weak and consulted my Doctor. During the course of my check up, I have been tested COVID 19 positive. I am at present doing well with the blessings and good wishes of all. I have isolated myself.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 16, 2020
अब तक 40 लाख 22 हजार 94 लोग ठीक हो चुके हैं
राहत की बात है कि ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी 40 लाख से ज्यादा हो चुकी है। बुधवार को रिकॉर्ड 82 हजार 922 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके पहले 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 82 हजार 844 लोग ठीक हुए थे। अब तक 40 लाख 22 हजार 94 लोग ठीक हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
83 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई
देश में अब तक 83 हजार 230 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1139 लोगों ने जान गंवा दी। अभी, 10 लाख 8 हजार 271 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स
- देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गई। यह कुल मरीजों का 19.90% है। पांच सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में कुल सक्रिय मरीजों के 60% केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं।
- रूस में कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V बनाने वाली सरकारी कंपनी आरडीआईएफ ने भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉक्टर रेड्डी के साथ 10 करोड़ वैक्सीन डोज तैयार करने के लिए करार किया है।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बुधवार को बताया कि 15 सितंबर को 11 लाख 16 हजार 842 टेस्ट किए गए। अब तक 5 करोड़ 94 लाख 29 हजार 115 सैंपल की जांच की गई है।
- पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को मंजूरी दी।

देश में 19 हजार से ज्यादा जवान संक्रमित
देश में अब तक आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के 19 हजार 839 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 हजार 758 जवान आर्मी, 1716 एयरफोर्स और 1365 जवान नेवी से हैं। संक्रमण के चलते अब तक 35 जवानों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 32 आर्मी के जवान थे और तीन एयरफोर्स के। बुधवार को यह जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में दी।
एक हफ्ते में देश में 6.50 लाख नए संक्रमित मिले
दुनिया के तीन सबसे प्रभावित देश अमेरिका, भारत और ब्राजील के 9 से 15 सितंबर तक के आंकड़े देखें तो इस दौरान देश में 6 लाख 50 हजार 594 मामले सामने आए। वहीं, अमेरिका में 2 लाख 58 हजार 1 और ब्राजील में 2 लाख 24 हजार 175 पॉजिटिव मिले। इस दौरान पूरी दुनिया में 19 लाख 54 हजार 640 संक्रमित बढ़े।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को संक्रमण के 2,462 नए मामले सामने आए। 1,922 लोग डिस्चार्ज किए गए और 24 लोगों की जान चली गई। अब तक 95 हजार 515 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 71 हजार 535 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 हजार 136 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1,844 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
बुधवार को राज्य में कोरोना के 1,782 मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 76 हजार 80 हो गया। पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें बीकानेर में 3, जोधपुर, पाली, अजमेर और जयपुर में 2-2, बाड़मेर, कोटा, सवाई माधोपुर और उदयपुर में 1-1 की मौत हो गई। जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या अब 1279 हो गई है। अब तक 89 हजार 352 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

3. बिहार
राज्य में बुधवार को 1531 नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 62 हजार 632 हो गई है। इनमें 1 लाख 48 हजार 257 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 526 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 848 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 23 हजार 365 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 21 हजार 221 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 7 लाख 92 हजार 832 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 2 लाख 97 हजार 125 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 30 हजार 883 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 474 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

5. उत्तर प्रदेश
प्रदेश में बुधवार को संक्रमण के 6,337 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 30 हजार 265 तक पहुंच गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 6,476 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इस तरह अभी तक 2 लाख 58 हजार 573 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 78.29 प्रतिशत है।

