Coronavirus Novel Corona Covid-19 17 sept | Coronavirus Novel Corona Covid 19 news World Cases Novel Corona Covid 19. | एक दिन में 2 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले, 3947 लोगों की मौत; अमेरिका में अब तक 2 लाख से ज्यादा जानें गईं; दुनिया में 3.02 करोड़ केस

  • Hindi News
  • Coronavirus
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 17 Sept | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19.

वॉशिंगटन2 घंटे पहले

कैलिफोर्निया के सैन जोस में एक लैब टेक्निशियन कोविड-19 टेस्ट किट बनाते। अमेरिका में अब तक 68 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।

  • दुनिया में 2.19 करोड़ लोग रिकवर हुए, अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत
  • अमेरिका में 68.28 लाख लोग संक्रमित, 41 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके

दुनिया में 24 घंटे में 2 लाख 38 हजार 956 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 2 लाख 66 हजार 73 हो चुका है। हालांकि, इसी दौर में एक अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या 2 करोड़ 19 लाख 62 हजार 781 हो चुकी है। मरने वालों की संख्या 9 लाख 48 हजार 662 हो गई है। गुरुवार को 3947 जानें गईं। अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 68,62,147 2,01,980 41,41,167
भारत 52,12,686 84,404 41,09,828
ब्राजील 44,30,227 1,34,363 37,20,312
रूस 10,85,281 19,061 8,95,868
पेरू 7,44,400 31,051 5,87,717
कोलंबिया 7,36,377 23,478 6,10,078
मैक्सिको 6,80,931 71,978 4,85,024
साउथ अफ्रीका 6,53,444 15,705 5,84,195
स्पेन 6,25,651 30,405 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 5,89,012 12,229 4,56,347

39 दिन में 2 से 3 करोड़ केस हो गए
गुरुवार सुबह दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 3 करोड़ से ज्यादा हो गया। खास बात ये है कि 2 से 3 करोड़ केसों का आंकड़ा सिर्फ 40 दिन में पूरा हो गया। यानी संक्रमण की रफ्तार अब सबसे ज्यादा है।

करीब 100 साल पहले फ्लू से 50 करोड़ संक्रमित हुए थे। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, 1918-19 में इन्फ्लूएंजा से दुनिया में 50 करोड़ लोग संक्रमित हुए थे। उस वक्त दुनिया की एक तिहाई आबादी संक्रमित हो गई थी।

यूएन चीफ की अपील
यूएन के सेक्रेट्री जनरल एंटोनियो गुटरेस ने कहा- अगर कोविड-19 का मुकाबला करना है तो विश्व के सभी देशों को साथ आना होगा। मिलकर इस महामारी का मुकाबला करना होगा। अगर इस वक्त दुनिया के लिए सबसे बड़ा कोई खतरा है तो यह कोरोनावायरस या महामारी है। इससे निपटने के लिए दुनिया को एक साथ और एक मंच पर आना होगा। ऐसा किए बिना हम महामारी का मुकाबला नहीं कर सकेंगे।

बुधवार को ब्राजील के रियो डि जेनेरियो शहर के एक बाजार में मौजूद लोग। अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 44 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।

बुधवार को ब्राजील के रियो डि जेनेरियो शहर के एक बाजार में मौजूद लोग। अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 44 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।

न्यूजीलैंड: अर्थव्यवस्था पर असर
‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही तक न्यूजीलैंड की जीडीपी में 12.2% की गिरावट दर्ज की गई। 1987 के बाद अर्थव्यवस्था में यह सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जीडीपी में गिरावट की मुख्य वजह कोरोनावायरस के कारण लगे प्रतिबंध हैं। इसकी वजह से ट्रेड और टूरिज्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। टूरिज्म सेक्टर से न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिलता है।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर के एक कैफे में बैठे लोग। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही में न्यूजीलैंड की जीडीपी में 12.2% गिरावट दर्ज की गई। ऐसा महामारी के चलते हुए। (फाइल)

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर के एक कैफे में बैठे लोग। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही में न्यूजीलैंड की जीडीपी में 12.2% गिरावट दर्ज की गई। ऐसा महामारी के चलते हुए। (फाइल)

दुनिया के आधे बच्चे स्कूल से दूर हुए
महामारी ने बच्चों को काफी हद तक प्रभावित किया है। यूनिसेफ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेनरिटा फोरे ने कहा- 192 देशों में आधे से ज्यादा बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। महामारी ने इन पर गंभीर असर डाला है। करीब 16 करोड़ स्कूली बच्चे इन दिनों घर में हैं। फोरे ने कहा- यह सुकून की बात है कि दूर-दराज में रहने वाले लाखों बच्चे टीवी, इंटरनेट या ऐसे ही दूसरे किसी माध्यम के जरिए शिक्षा हासिल कर पा रहे हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

আদরে ভরিয়ে দিলেন কুণাল, সাধের পর নতুন ফটোশ্যুট পূজা বন্দ্যোপাধ্যায়ের

Thu Sep 17 , 2020
নিজের সোশ্যাল হ্যান্ডেলে ছবি শেয়ার করেন পূজা  Source link

Breaking News

Recent Posts